• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लचर प्रशासन : ना तो धारा 40 का नोटिस मिला, ना ही मौके से अतिक्रमण ही हटा, सरपंच ने जनपद सीईओ ने नाम से मांगी थी रिश्वत
जावरा

लचर प्रशासन : ना तो धारा 40 का नोटिस मिला, ना ही मौके से अतिक्रमण ही हटा, सरपंच ने जनपद सीईओ ने नाम से मांगी थी रिश्वत

EditorBy EditorJune 11, 2024Updated:June 11, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
भैसाना में मोके पर पहुचकर तहसीलदार ने रुकवाया था काम ( फाइल फोटो )
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सरपंच, सचिव की मनमानी पर नहीं अब तक कोई कार्रवाई
– मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कार्रवाई करने पुन: दिया आवेदन
जावरा। ग्राम पंचायत भैसाना में सरपंच और सचिव ने अपनी मनमानी करते हुए ग्राम पंचायत की शासकीय जमीन पर पूर्व से काबीज लोगों को हटाते हुए रुपए लेकर अन्य लोगों को चर्तुसीमा बांटकर पट्टे काटकर निर्माण भी प्रारंभ कर दिया, जब गांव के उपसरपंच और जिन्है हटाया गया था, उन्होने शिकायत की तो मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, वहीं सरपंच द्वारा सीईओ के नाम से रुपए मांगने का ऑडियों भी जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार को भेजकर काम रुकवा दिया, वहीं जनपद सीईओ ने जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई, जिसमें सरपंच व सचिव को दोषी पाते हुए रिपोर्ट सीईओ को दी। जिस पर सीईओ ने जिला पंचायत सीईओ को सरंपच के खिलाफ धारा 40 के तहत नोटिस देने तथा सचिव पर भी कार्रवाई करने हेतु प्रतिवेदन भेजा था। लेकिन करीब तीन माह बीतने के बाद भी अब तक जिला पंचायत की और से ना तो सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस मिला है और ना एसडीएम ने मौके से अतिक्रमण हटवाया हैं। ऐसे में प्रशासन की लचरता को देखते हुए पीडि़तों ने मंगलवार को पुन: एसडीएम राधा महंत को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की हैं।

मंगलवार को एसडीएम को जनसुनवाई के दौरान दिए आवेदन में उपसरपंच तथा ग्रामीणों ने बताया कि गत 22 फरवरी 24 को ग्राम पंचायत भेसाना में सरपंच/सचिव द्वारा सिर्फ चतुर्मीमा उक्त लोगों को देकर एवं पूर्व पट्टाधारियों को हटाया जाकर वर्तमान वालों से लेन-देन करके कब्जा एवं निर्माण करवाया गया। जिसके विरूद्ध शिकायतकर्ता बद्रीलाल पिता नानुराम, झमकलाल, राजु, केशरीलाल रावत द्वारा एसडीएम को शिकायत कि गई थी। जिस पर तहसीलदार जावरा ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया था। लेकिन उसके बाद भी तीन बार और रात रात में कार्य चालु रखकर पक्का निर्माण कर दिया गया। जब पिडित उपसरपंच सत्यनारायण पाटीदार के पास गए तब संज्ञान में मामला आने पर 01 अप्रेल 24 को सरपंच द्वारा पैसे मांगने का आडियो एवं सचिव द्वारा 50-60 हजार रूपये बोलने का विडियो वायरल हुआ जो कि एसडीएम व अन्य अधिकारियों तक भी पहुंचा। जिसके बाद जनपद सीईओ ने जांच टीम गठित कर जांच करवाई, जांच दल ने नियम विरुद्ध कार्य करना पाया था –
जांच के दौरान दल ने पाया कि सरपंच/सचिव ने नियम विरूद्ध स्वीकृति दी हैं। कौरम ग्राम सभा का होना नही पाया गया चतुर्सीमा कि रसीद पर कब्जा सरपंच/सचिव द्वारा कराया गया पट्टाधारियों को हटाया गया 06 लोगों कि चतुर्सीमा कि रसीद काटी गई बैंक में पैसा जमा चार लोगों का किया गया वह भी एक माह 06 दिन बाद कुल आवक रसीदों कि 71,700/- बैंक में कुल जमा 30,000/- किए गये पैसे में भी गडबड़ी कि गई। सरपंच ने सीईओ के सामने पेमेंट देने की बात कहीं, जिसका ऑडियों भी वायरल हुआ। जिसमें सरपंच यह कहते सुनाई दे रही है कि 1,80,000/- रूपये देना है 30&30 से ज्यादा कि चतुर्सीमा पंचायत द्वारा नही दी जाती है लेकिन सरपंच / सचिव द्वारा लेन-देन करके किसी को 30&30 से ज्यादा एवं 34&45-1530 वर्गफीट दी गई। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट बनाकर सीईओ को दी। जिसके बाद सीईओ ने सरपंच पर धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने तथा सचिव पर भी कार्रवाई करने हेतु प्रतिवेदन जिला पंचायत को 24 अप्रैल को भेज दिया।
कार्रवाई लेटलतिफी के चलते पक्के निर्माण बनकर हो गए तैयार –
जिला पचंयत को प्रतिवेदन भेजने के बाद भी अब तक ना तो सरपंच को धारा 40 का नोटिस दिया गया और ना ही सचिव को हटाया गया हैं। इधर तहसीलदार द्वारा चार बार पंचनामा बनाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसका फायदा उठाते हुए उक्त स्थान पर पक्के निर्माण बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं सोमवार को ही उक्त जमीन पर मुरम डालकर भराव भी किया गया हैं। उपसरपंच और ग्रामीणों ने उक्त मामले में शीघ्र कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की हैं।
आवेदन मिला है मौका दिखावाते हैं –
जनसुनवाई के दौरान आवेदन मिला हैं, बुधवार को मौके पर भेजकर दिखावाते हैं, यदि काम रोकने के बाद भी निर्माण किया हैं तो कार्रवाई की जाएगी। – राधा महंत, एसडीएम, जावरा

Post Views: 577
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.