Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– महिलाओं द्वारा 15 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जावरा। सिखों के पाचवे गुरु शहीदों के सरताज धन धन साहेब श्री गुरु अरजन देव जी महाराज जी का पावन शहीदी पर्व सोमवार को गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहेब जी में बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा 15 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। तत्पश्चात तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहेब का आरंभ किया गया। सोमवार को शहीदी पर्व वाले दिन प्रात: 10 बजे श्री अखंड पाठ साहेब जी का समापन हुआ। तत्पश्चात ज्ञानी हंसराज सिंह द्वारा शबद किर्तन गायन किया…
– अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जावरा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अतिथि शिक्षकों की पंचायत में अतिथि शिक्षकों को लेकर घोषणाएं की थी, जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाई हैं। जिसके चलते अतिथि शिक्षकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने प्रदेश के 72 हजार 500 अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने की मांग को लेकर…
सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों लेकर अ.भा. सफाई मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री गौतम लोट ने की अधिकारियों से चर्चा
– प्रभारी सीएमओ ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को समाधान करवाने का आश्वासन दिया – करण कल्याणे को नगर अध्यक्ष पद पर किया मनोनीत जावरा। मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारियों के हक अधिकार की लड़ाई लगातार लडऩे वाली कर्मचारी ट्रेड यूनियन संस्था अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री गौतम लोट, मंदसौर से महर्षि वाल्मीकि सोश्यल ग्रुप के प्रदेश सयुक्त सचिव किशोर तंवर एवं नीमच जिला अध्यक्ष एवं वाल्मीकि पंचायत के पटेल सुरेशचंद्र टांक, शहर अध्यक्ष दिलीप घेंघट एवं प्रदेश के पदाधिकारी सुबह साढ़े 11 बजे जावरा के दौरे पर पहुंचे। जहां उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। नपा सभागृह…
जावरा। भारतीय संस्कृति में राजनीति सेवा धर्म है जो हम कमजोर लोगों को आगे लाने एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में सेवा संकल्प का भाव जगाती हैं। हमारे वेद,उपनिषद व अन्य ग्रंथ हमें राजनीति को धर्म से जोडक़र आगे बढ़ाने की दिशा में प्रेरित करते हैं। व्यक्ति दो प्रकार से डरता है या तो कानून से या धर्म से , हमारा भाव वसुधेव कुटुंबकम का रहा है। हम चाणक्य व चंद्रगुप्त को देखें तो उन्होंने राजनीति को अपना धर्म माना है। महाभारत में अर्जुन अपने सगे संबंधियों के खिलाफ शस्त्र उठाने को भी तैयार नहीं थे परन्तु…
जावरा। जहाँ धर्म संस्कृति के साथ चलता है वही पर हमारे पास एक विजन होता है और वही विजन हमे लगातार सेवा करने के लिए आगे बडऩे के लिए प्रेरित करता है और हमारा मन उस पर कार्य करने की क्षमता को प्रदर्शित करता हैं। उसी का परिणाम है की आज भारत वर्ष में गोमाता को पुज्यनीय मानते हुए उनकी सेवा करने का अवसर सृजित करते हैं आज निश्चित रूप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जावरा से 5 किलो मीटर दूर ग्राम बरखेडी में नवनिर्मित श्री कृष्ण गोपाल गोशाला बरखेड़ीधाम पर गोमाता की सेवा संकल्प के साथ गोशाला…
– बारिश के चलते प्लेटाफार्म पर रखे व्यापारियों के माल को हटाया – लंबे समय से माल हटाने के लिए कहा था, लेकिन व्यापारियों ने हल्के में लिया जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शुमार जावरा की कृषि उपज मंडी में अक्सर देखा जाता हैं कि प्लेटफार्म पर किसानों के बजाय व्यापारियों का माल पड़ा रहता हैं, प्लेटफार्म खाली नहीं होने के चलते मजबुरी में किसानों को अपना माल जमीन पर खुले आसमान के नीचे उतारना पड़ता हैं, ऐसे में अचानक बारिश के चलते किसानों की उपज भीग जाती हैं जिससे उन्है उपज का दाम सही नहीं मिलता हैं। इधर…
– बालक बालिकाओं ने बांधे साफे, महाराणा के जयघौष से गुंजा भवन – हर्षोउल्लास से मनाई महाराणा प्रताप की 484 वीं जन्म जयंति जावरा। हिंदुआ सूर्य वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप आज विश्व भर में पुजनीय हैं। भारत के इतिहास में महाराणा प्रताप का नाम अमर हैं, बगैर महाराणा के भारत का इतिहास पढऩे योग्य नहीं हैं। राजपूत समाज को महाराणा प्रताप के आदर्शो का पालन करना चाहिए, लेकिन आज हमारे पास केवल महाराणा प्रताप का चित्र हैं, उनका चरित्र नहीं हैं, हमें चित्र की नहीं महाराणा प्रताप के चरित्र की आवश्यकता हैं। महाराणा के चरित्र को हमें अपने अंदर ढालना…
रात के अंधेरे में सुने घरों से माल उड़ाने वाले चोर पुलिस गिरफ्त में, भीमाखेड़ी के ही एक युवक ने रैकी कर करवाई थी चोरियां
– 15 चोरियों का हुआ खुलासा, 12 लाख से अधिक की मश्रुका बरामद – सीसीटीवी की मदद से शहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता जावरा। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर गलियों और मोहल्लों में बीते कई समय से लगातार हो रही चोरियों को लेकर जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने करीब 15 चोरियों का खुलासा करते हुए करीब 12 लाख से अधिक की राशि का मश्रुका जब्त करते हुए तीन आरोप गिरफ्तार किए हैं। वहीं मामले में दो अरोपी अब भी फरार हैं। शनिवार को रतलाम कंट्रोल रूम में एसपी राहुलकुमार लोढ़ा के निर्देश पर…
– महाराणा प्रताप मांगलिक पर होगी सभा, साफा बांध प्रतियोगिता भी होगी जावरा। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का 484 वां जन्मोत्सव रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धुमधाम से मनाया जाएगा। पिपलौदा रोड़ स्थित महाराणा प्रताप मांगलिक पर भी समाजजनों की सभा होगी साथ ही 18 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं के लिए साफा बांध प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रवक्ता शैलेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे पिपलौदा रोड़ राठौर नर्सिंग होम के पीछे स्थित महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण…
जावरा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल पर भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एजी पठान के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रमेश वसुनिया ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी और यह अब तक जारी है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व पर्यावरण दिवस के जश्न में दुनियाभर के 100 से अधिक देश शामिल होते हैं। इस दिवस को मनाने का…
