जावरा। श्री सर्व प्रेमी मित्र मंडल द्वारा विगत 40 वर्षों से हिंदू छिपा पूरा स्थित हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन का कार्यक्रम गया। जिसकी पूर्णाहूति सोमवार को हुई, पूर्णाहूति के अवसर पर प्रात: 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो हिंदू छिपा पूरा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: हिंदू छिपा पूरा हनुमान मंदिर पहुंची। पूर्णाहूति के बाद शाम को महाआरती और 56 भोग प्रसादी का आयोजन किया गया। हवन के मुख्य यजमान के साथ आचार्य बद्रीलाल उपाध्याय, कचरूलाल जोशी, राजेश जोशी, मुकेश बैरागी द्वारा श्री सर्व प्रेमी मित्र मंडल के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। भव्य कलश यात्रा में बाहुबली हनुमान जी व वानर टोली आकर्षण का केंद्र रही। जिसे देखने नगर में भारी भीड़ उमड़ी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

