Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा में तनाव, भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज, आंसु गैस भी छोड़ी, आरोपी के घरों पर चला बुलडोज़र
– मंदिर में बछड़े का सिर फैकने वाले आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर, आरोपी गिरफ्तार, पथराव के बाद लाठी चार्ज और आंसु गैस भी चलाई – गुस्साएं हिन्दु संगठनों के आव्हान पर रहा जावरा बंद, फोरलेन भी किया जाम – आरोपियों पर रासुका लगाने, सरे आम जुलूस निकालने की रखी मांग जावरा। शहर के पुल बाजार स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल जागनाथ महादेव मंदिर के परिसर में मोटर साईकल पर सवार होकर आए दो व्यक्ति द्वारा गाय के बछडे का सिर काटकर मंदिर परिसर में फैकने के बाद जावरा में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सुबह जब मंदिर के…
जावरा की फिज़ा बिगाड़ने की कोशिश, जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में फैंका गाय के बछड़े का सिर, हिन्दू संगठन ने किया जावरा बंद का आव्हान
असामाजिक तत्वों ने की जावरा की फिज़ा बिगाड़ने की कोशिश, जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में फैंका गाय के बछड़े का सिर, हिन्दू संगठन ने किया जावरा बंद का आव्हा जावरा। शहर के पुल बाजार स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल जागनाथ महादेव मंदिर के परिसर में किसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति ने गाय के बछडे का सिर काटकर फेंक 88। सुबह जब मंदिर पुजारी जागे तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्हीं मंदिर ट्रस्टियों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय भी मंदिर पहुँचे और मंदिर को धुलवाया। जैसे ही यह खबर बाजार में पहुँची…
– समग्र मालवा विचार मंथन के दौरान हनुमान चालिसा की प्रासंगिकता पर बोले जावरा। हनुमानजी सिर्फ सिंदूर लगी मूर्ति ही नहीं अपितू कलयुग के एकमात्र साक्षात देवता है, जिनका दिव्य स्वरूप प्रबल है। हनुमानजी को मलीनता से नहीं स्वच्छता से प्राप्त किया जा सकता है, क्योंकि हनुमानजी को सौंदर्य एवं स्वच्छता पसंद है। हनुमानजी के शरीर के प्रत्येक अंग मनोहारी है। उक्त विचार समग्र मालवा द्वारा आयोजित मालवा विचार मंथन कार्यक्रम में वर्तमान में हनुमान चालीसा की प्रासंगिकता विषय पर बोलते हुए नरेंद्रसिंह अकेला ने श्रीराम विद्या मंदिर में उपस्थित प्रबुद्धजनों के बीच व्यक्त किए। उन्होने हनुमान चालीसा की विभिन्न…
जावरा। रजक युवा संगठन संरक्षक हरीश बामनिया के नेतृत्व में युवा संगठन के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष लक्की सनोटिया, उपाध्यक्ष मुकेश (बबलु) चौहान, कोषाध्यक्ष रूपेश मावर, सचिव राहुल सकुनिया, प्रचार मंत्री अंशुल चौहान, सह सचिव आकाश दरकुनिया को मनोनित किया गया। इस मौके पर संगठन के संजय बामनिया, संजय चौहान, जयेश सनोटिया, राजेश सांकला, हरीश बंजारा, महेश बामनिया, धर्मेन्द्र सेकतलिया, दीपक परमार, मुकेश बंजारा, विशाल सांकला, किशोर चौहान, मंगल चौहान, प्रदीप मालवी, नितिन परमार आदि संगठन सदस्य उपस्थित थे। आभार जिलाध्यक्ष रवि सांकला व धीरज मावर ने माना।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मार्शल आर्ट के सात खिलाडिय़ों का चयन, देवड़ा मुख्य प्रशिक्षण नियुक्त
– 15 से 16 जून तक ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग जावरा। रतलाम एमेच्योर मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 7 खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप हेतु चयनित। संस्था सचिव जनपद सदस्य प्रिया सिसोदिया ने बताया 15 एवं 16 जून को ग्वालियर में आयोजित की जा रही राज्य कराते प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 7 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें संकेत दीक्षित, शुभम चौधरी, मोक्ष दायम, देवांश राठौर, माही हाडा, प्रीति केसरी और शुभम सिंह राणा रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। देवड़ा मुख्य प्रशिक्षण नियुक्त – संस्था संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं संस्था की सर्व…
– बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर गायों को खिलाई गुड और लापसी जावरा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश मेहरा ने अपना जन्म दिन गो सेवा कर सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। सर्वप्रथम जन्म दिवस पर गोशाला पहुंच कर बाबा भोले का पूजन अर्चन कर गायों को गुड़, लापसी एवं हरा चारा का आहार करवाया उसके बाद उपस्थित गणमान्य नागरिको ने स्वागत कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कान्हसिंह चौहान, हरिनारायण अरोड़ा, कैलाश विजयवर्गीय, देवेंद्र शर्मा, अशोक सेठिया, प्रकाश मंदलिया, सुधीर सेठिया, प्रदीप शर्मा, अनिल चत्तर, कैलाश माहेश्वरी, गिरिराज…
हाट पिपलिया चौकी पुलिस ने स्वीफ्ट कार से पकड़ी 18 पेटी अंग्रेजी शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जावरा। जिले भर में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ावदा थानान्तर्गत आने वाली हाटपिपलिया चौकी पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार से अंग्रेजी शराब की 18 पेटी अवैध रुप से तस्करी करते हुए पकड़ी हैं, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक आरोपी फरार हैं। बड़ावदा थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे 12 जून की रात में चौकी हाटपिपलिया थाना बडावदा पुलिस द्वारा मजबुत सूचना…
– भारत विकास परिषद, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और विवेक भारती शिक्षण समिति सामुहिक रुप से लगा रही प्रतिमा जावरा। भारत विकास परिषद के माध्यम से स्वामी विवेकानंदजी की भव्याति प्रतिमा का पहली बार जावरा में अनावरित होगा। भारत विकास परिषद जावरा व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं विवेक भारती शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उक्त प्रतिमा सरस्वती विद्या मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिया रोड परिसर में स्थापित होगी। भाविप के सत्र 2023-24 की शपथ ग्रहण समारोह में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंदजी…
– समग्र मालवा द्वारा आयोजित किया गया व्याख्यान जावरा। पर्यावरण की दृष्टि से मालवा संकट के दौर से गुजर रहा है मालवा अपेक्षित है और मालवा के भविष्य की चिंता आवश्यक है मालवा की तरलता और सरलता को समेटने की आवश्यकता है, जो शासन स्तर पर नहीं अभी तो समाज स्तर पर जागृति आवश्यक है। यह बात मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् तथा पर्यावरण डाइजेस्ट पत्रिका के सम्पादक खुशाल सिंह पुरोहित ने समग्र मालवा अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के तत्वावधान में श्री राम विद्या मंदिर में चल रहे मालवा विचार मंथन के तृतीय दिवस पर्यावरण संरक्षण की बढ़ती महता विषय पर…
महालक्ष्मी मंदिर की 29 वीं वर्षगांठ पर हुई महाप्रसादी, करीब 6 हजार से अधिक श्रृद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
– पूर्व संध्या पर हुआ सुंदरकाण्ड, सुबह अभिषेक, हवन के बाद हुई महाआरती जावरा। श्री महालक्ष्मी मंदिर नई धान मंडी की प्रतिष्ठा की 29 वीं वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। प्रात: 8 बजे अभिषेक के बाद हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कल्याण अग्रवाल परिवार एवं इंदरमल दसेडा परिवार लाभार्थी रहे। साईं बाबा मंदिर की ध्वजा का लाभ पंडित गोपाल कृष्ण ठाकुर, तुषार ठाकुर परिवार ने लिया। श्री महालक्ष्मी मंदिर की ध्वजा का लाभ गोवर्धनलाल सुनील कुमार राठौर परिवार एवं मदनलाल अंतिम कुमार लूक्कड़ परिवार ने लिया। अभिषेक, हवन पूजन के बाद महाआरती उतारी गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी…
