– जन सेवा समिति की वार्षिक बैठक में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन
जावरा। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी जन सेवा समिति का वार्षिक गठन किया गया। गठन के पूर्व संस्था का गत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात संस्था द्वारा आगामी वर्ष के निम्न कार्यक्रम की चर्चा की साथ ही संस्था में नवागत सदस्यों का सम्मान किया गया। फिर सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर आशीष सैनी (एडवोकेट), सचिव पद पर आदर्श शर्मा, सह सचिव पद पर पंकज पांचाल, कोषाध्यक्ष पद पर नागेश पोरवाल, सह कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष कुमावत, मीडिया प्रभारी के पद पर आदर्श जोशी को मनोनित किया। इस अवसर पर संस्था के गौरव बाफना, भूपेंद्र माली, अमित जैन, रत्नराज जैन, देवराज पंवार, जगदीश माहेश्वरी, अमित सोनी, विशाल हेमावात, सोनू प्रजापत, राहुल मोदी, लोकेश पंड्या, आकाश परमार, प्रवीन जैन आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था द्वारा सभी नवीन पदाधिकारी का पुष्प माला से स्वागत कर बधाई दी गई। आभार संस्थापक रविराज हेमावत ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.