Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सुबह ईदगाह के साथ प्रमुख मस्जिदों में अदा होगी नमाज़ जावरा। हर साल की तरह इस साल भी मुस्लीम सम्प्रदाय का त्यौहार ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार शहर में मनाया जाएगा। सोमवार को सुबह ईदगाह के साथ ही चुनिंदा मस्जिदों में ईद की नमाज मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा अदा की जाएगी। सीरत कमेटी जावरा के सदर हाजी साबीर सेठ और सीरत कमेटी के आसीफ अनवर ने बताया कि बकरीद की नमाज़ 17 जून 2024 सोमवार को सुबह 7.30 बजे ईदगाह में अदा की जायेगी। अगर बरसात होती है तो ईद की मूख्य नमाज ईदगाह के बजाए पुरानी…
शहर में गौ हत्या के बाद पुलिस की सख्ती, बगैर लायसेंस और समयावधि समाप्त होने के बाद भी चल रहे बुचडख़ाने किए सील
– बगैर लायसेंस और समयावधि समाप्त होने के बाद भी चल रहे बुचडख़ाने किए सील जावरा। शहर में गौ हत्या कर बछड़े के शिश को धार्मिक स्थल में फैंकने के बाद अब शहर में संचालित अवैध तथा बगैर लायसेंस के सचांलित हो रहे बुचडख़ानों पर पुलिस ने सख्ती दिखाना प्रारंभ की हैं। रविवार को शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एएसपी राकेश खाखा तथा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर के मैवातीपुरा तथा बांडाखाल स्थित बुचडख़ानों के साथ मांस विक्रय की दुकानों पर सर्चिंग की। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि रविवार को…
तनाव के बाद शहर में शांति, ईद के मद्देनज़र रविवार कि शाम को एसपी पहुंचे जावरा, टीम को ईनाम देने की घोषणा की
– शहरवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की – शंकर मंदिर पहुंचकर किया मौका मुआयना, टीम को ईनाम देने की घोषणा की जावरा। शहर में हुई घटना के बाद रविवार की शाम को जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा जावरा पहुंचे और शंकर मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। वहीं बकरीद की व्यवस्थाओं को देखने भी एसपी जावरा पहुंचे थे, एसपी ने सभी शहरवासियों से त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की हैं। https://youtu.be/Z-4BTAuaOIE?si=9MQPF2EOO13cS1-7 रविवार की शाम को जावरा पहुंचे एसपी ने पहले शहर पुलिस थाने पर पहुंचकर सीएसपी दुर्गेश आर्मो तथा…
– रविवार को पुलिस और प्रशासन ने नपा अमले के साथ मिलकर की कार्रवाई – जुना कबाड़ा और अरब साहब कॉलोनी में बनी पुलिस छावनी – कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ की झुमा झटकी जावरा। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का सिर काटकर डालकर जावरा की फिज़ा में ज़हर घोलने वाले आरोपियों के मकानों पर पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मकानों पर बुलडोज़र चलाया। मंदिर में फेंकने के लिए बछड़े का सिर आरोपी शाकीर और सलमान को देने वाले शाहरुख और गौ हत्या करने वाले नौशाद…
जावरा। शहर के श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में बचड़ें का कटा हुआ सर् डालकर जावरा की शांति को भंग करने वाले आरोपियों को जिला पुलिस बल ने पकड़ लिया, आरोपियों पर रासुका भी लगा दी गई, आरोपियों को भेरूगढ़ जेल भी भेज दिया गया। चार में से दो अरोपियों के मकान भी तोड़ दिए। इसमें कोई संदेह नही की पुलिस ने अपना काम ईमानदारी से नही किया, लेकिन बावजूद इसके भी कई ऐसे सवाल है जो आम जनता के मन मे खटक रहे है जिनके जवाब पुलिस नही दे पाई है। ये है कुछ अनुत्तरीत सवाल – 1-पुलिस द्वारा…
एसडीएम अध्यक्ष और तहसीलदार सचिव फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्थाऐं – दो सालों में कई बार सीसीटीवी के लिए कहां लेकिन नहीं लगाए – मंदिर की नीचे वाली छत भी जो रही जर्जर, उसकी भी नहीं हुई मरम्मत – पूर्व एसडीएम ने जनता के साथ श्रमदान कर किया था भराव जावरा। शहर का सबसे पुराना धार्मिक स्थल श्री जागनाथ महादेव मंदिर सरकारी मंदिर हैं, इस मंदिर की समस्त व्यवस्थाओं के लिए शासन स्तर से एसडीएम को मंदिर ट्रस्ट का पदेन अध्यक्ष और तहसीलदार को पदेन सचिव मनोनीत कर रखा हैं, वहीं ट्रस्ट में बरसो से चंद लोग टिके हुए हैं।…
जावरा। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने पर सांसद सुधीर गुप्ता का उनके निवास मंदसौर जाकर जावरा के नेताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार ने बताया कि जावरा-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता की ऐतिहासिक विजय पर जावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद गुप्ता द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष चौहान का स्वागत करते हुए जावरा क्षेत्र की जनता का आभार मानते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षो में जावरा क्षेत्र के विकास में मैंने कहीं भी कोई कमी…
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के यूथ आईकॉन आध्यात्मिक मोटीवेटर अमोल वागले रविवार को जावरा प्रवास पर
जावरा। आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक व यूथ आइकन कॉर्पोरेट जगत के आध्यात्मिक मोटीवेटर अमोल वागले रविवार को शाम 7.30 से 9.30 बजे तक जावरा प्रवास पर रहेंगे। कार्र्यक्रम संयोजक दीपेश मनसुखानी ने बताया कि अमोल वागले का मालवा अंचल में प्रथम प्रवास है, जिसकी पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। इस दौरान गीत, संगीत एवं ध्यान के साथ उनका व्यापार, व्यवसाय, नौकरी एवं युवाओं के केरियर को आध्यात्म के साथ जोडने पर सरल एवं सहज तरीके से व्या यान होगा। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड पर संपन्न होगा। आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक एसएन…
– आम जनता को समझाने के लिए पुलिस ने सुनसान ईलाके में आरोपियों का निकाला सांकेतिक जुलूस जावरा। रियासत काल से लेकर अब तक आपसी भाईचारे और एक दुसरे के त्यौहारों में सहयोग करने वाले जावरा वासियों के दिलों में नफरत का जहर घोलने तथा जावरा की फिज़ा को बिगाडक़र जावरा में की शांति को भंग करने वाले चारो आरोपियों पर रासुका लगाकर उन्है उज्जैन स्थित भेरुगढ़ जैल भेज दिया गया। जैल भेजने से पहले पुलिस ने आक्रोशित जनता को समझाने के लिए आरोपियों का सांकेतिक जुलूस भी निकाला। इधर पुलिस की कार्रवाई से हिन्दु संगठनों में रोष व्याप्त हैं,…
जावरा। नारी परिवार की धुरी और संस्कारों की जननी होती हैं। बचपन से ही बच्चों को संस्कारवान बनाया जाए तो परिवार एकजुट रहता है। नारी का व्यक्तित्व ही परिवार को संस्कारवान बनाता है जिस प्रकार हमारे यहां पर 16 संस्कारों की परंपरा है उसमें पहले संस्कार माता से ही प्राप्त होता हैं। उपरोक्त विचार समग्र मालवा द्वारा श्रीराम विद्या मंदिर मे आयोजित मालवा विचार मंथन आयोजन में नारी का व्यक्तित्व विषय पर बोलते हुए सुश्री आयुषी जैन (बेटमा) ने व्यक्त किए। सुश्री जैन ने कहां की नारी को संस्कार के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए और…
