– भारत विकास परिषद, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और विवेक भारती शिक्षण समिति सामुहिक रुप से लगा रही प्रतिमा
जावरा। भारत विकास परिषद के माध्यम से स्वामी विवेकानंदजी की भव्याति प्रतिमा का पहली बार जावरा में अनावरित होगा। भारत विकास परिषद जावरा व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं विवेक भारती शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उक्त प्रतिमा सरस्वती विद्या मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिया रोड परिसर में स्थापित होगी। भाविप के सत्र 2023-24 की शपथ ग्रहण समारोह में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा भारत विकास परिषद को देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद उसी सत्र में स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा जो कि23 क्विंटल वजनी तथा 10 फिट लंबी है, उक्त प्रतिमा एक ही मार्बल पत्थर पर बनकर आयी है। प्रतिमा को जयपुर से विशेष क्रेन के माध्यम से सरस्वती पूरम लाया गया। इस दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्रसिंह बरखेडी, तन्मय सोनी, अजित चत्तर, मनोज अग्रवाल, निलेश मेहता, पप्पूसिंग राठौर, अनिल पावेचा, राधेश्याम पोरवाल, रेणुका भट्ट की उपस्थिति में विशाल प्रतिमा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। 18 जुन को संत समागम एवं अतिथियों की उपस्थिति में प्रतीमा का अनावरण किया जाएगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

