Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित व्याख्यान के साथ प्रश्नोत्तरी एवं भजनों की हुई प्रस्तुति जावरा। संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के अंतराष्ट्रीय फेकल्टी, वरिष्ठ शिक्षक अमोल वागले मुंबई का नगर आगमन हुआ। सरस्वती पुरम पर आयोजित व्याख्यान में उन्होने कहा कि साधना, सेवा एवं सत्संग तीनों में संतुलन अपनाकर हम आनंद में रहकर समाज की तथा परिवार की जवाबदारी सरलता से निभा सकते है, बस यही जीवन जीने की कला है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित अमोल भैया के व्याख्यान के साथ प्रश्नोत्तरी एवं सुमधुर भजनों का लाभ भी उपस्थित जन समुदाय ने लिया। साथ ही ओपन टु…
मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा जावरा में हुई स्थापित, मंगलवार को हुआ अनावरण
– श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान के आतिथ्य और महामंडलेश्वर के सानिध्य में हुआ अनावरण -प्रदेशाध्यक्ष चौहान बोले महापुरुषों की 1 हजार प्रतिमा लगाने का लक्ष्य, जावरा में लगी 130 वीं प्रतिमा जावरा। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा के लिए मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज हुआ, मंगलवार को मध्यप्रदेश में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पूरम के प्रांगण में हुआ। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान द्वारा प्रदत्त इस प्रतिमा अनावरण सेमलियाधाम के महामंडलेश्वर के सानिध्य में भारत विकास परिषद…
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा एक दिवसीय पारिवारिक वाटर पार्क टूर बाबूस वाटर पार्क पर आयोजित किया गया। जिसमे ग्रुप के लगभग 85 सदस्यों ने सहभागिता की। जहां के सदस्यों ने जमकर धमाल मचाई और इस भीषण गर्मी से राहत पाई। फ्लावर थीम ड्रेसअप में महिलाओ और बच्चों ने रील बनाओ ईनाम पाओ मे वाटरपार्क मे मस्ती करने की रिल बनाई और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इनाम जीते।शीतलनाथ तीर्थ के दर्शन किए – उसके पश्चात ग्रुप के सदस्य श्री शीतल तीर्थ धाम धामनोद रोड गए, जहां भगवान आदिनाथ के दर्शन सेवा कर खूबसूरत तीर्थ का भ्रमण…
– अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित जावरा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ जावरा नगर बैठक सीताराम बाग पर हुई। जिसमें नवीन पदाधिकारी गठित की गई। नगर अध्यक्ष करण कल्याणे ने संयोजक प्रकाशचंद्र कल्याणे पूर्व शिक्षक, मनोहर कंडारे पूर्व प्रभारी मेट, राजेश चावरे पूर्व पार्षद, पुखराज बीड़वान, रमेश चोहान, किशोर कलोसिया की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष रवि घोसर, सचिव संतोष थनवार, सह सचिव अनिल कलोसिया, कोषाध्यक्ष वीरू थनवार, संगठन मंत्री पवन कल्याणे, मीडिया प्रभारी निलेश कंडारे, प्रचार मंत्री सुनील चनाल, कार्यालय मंत्री राजेश हंस, संजय कल्याणे, सोनू डुलगज, विजय डुलगज के साथ…
– ईदगाह में शहर काज़ी और कारी इमाम का शाल ओढ़ाकर किया सम्मान जावरा। मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। शहर में ईदगाह के साथ ही दिगर मस्जिदों पर ईद की नमाज़ आदा की गई। शहर की ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। शहर काजी हाजी मो शफी उर्फ भुरू भाईजान की मोजुदगी में कारी ईमरान साहब ने नमाज़ अदा कराई। ईद की नमाज़ से पहले कारी सा. ने कुरबानी का तरीका और नमाज़ का तरीका बताया और कुरबानी का महत्व बताया। सीरत कमेटी के आसीफ…
घटना के चौथे दिन मंदिर शुद्धिकरण के बाद उतारी महाआरती, मंदिर से घंटाघर चौराहे तक निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
– सैंकड़ों की संख्या में जुटे सर्व हिन्दु समाज के लोग – मंदिर से घंटाघर चौराहे तक निकाली रैली, नारेबाजी भी की – घंटाघर चौराहे पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – शहर मेंं चप्पे चप्पे पर तैनात रहे पुलिस जवान जावरा। शहर के प्रमुख शिवालय श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार को बछड़े का सिर डालकर शहर में हिंसा भडक़ाने की घटना के बाद पुलिस की सर्तकता के बाद मामले के चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका लगाई जाकर उन्है सेंट्रल जेल भेज दिया गया। घटना के चौथे दिन यानी सोमवार को जागनाथ महादेव मंदिर…
घटना के बाद लगे जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे, मंदिर के बाहर के फुटेज के लिए नहीं लगाया एक भी कैमरा
– 8 कैमरे लगाए, लेकिन मंदिर के बाहर के फुटेज के लिए एक भी कैमरा नहीं लगाया – शुक्रवार को बछड़े का सिर डालने की घटना मंदिर के बाहर से ही कारित हुई थी जावरा। शहर के प्रमुख शिवालय श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार को हुई घटना के बाद जागनाथ महादेव मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात उजागर हुई थी, जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों पर फंड की कमि नहीं होने के बाद बावजूद भी सुरक्षा के मद्देनज़र कैमरे नहीं लगाकर लापरवाही बरतने के आरोप लगे तो घटना के तीसरे ही दिन मंदिन परिसर सीसीटीवी कैमरों से…
जावरा। 1500 वर्र्षो के संघर्षो के पश्चात भी भारत की मूल भावना लाखों वर्षो पश्चात भी विद्यमान है और उसका मूल विचार भी कायम है। यही भारतीय संस्कृति का उजला स्वरूप है, जिसने भारत की आत्मा को जिंदा रखा और आज उसका अभ्युदय विश्व कल्याण की भावना के साथ हो रहा है। उक्त विचार समग्र मालवा अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के मालवा विचार मंथन के सात दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर श्रीराम विद्या मंदिर में भारत का सांस्कृतिक अभ्युदय विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम विभाग संघ चालक तेजराम मागरोंदा ने व्यक्त किए। मांगरोदा ने कहा कि…
अनिल धारीवाल मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट एप्रीसिएशन अवार्ड से सम्मानित, जावरा को बेस्ट सर्विंस एक्टिविटी अवार्ड
– इंदौर में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित जावरा। लायंस प्रांत डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के अवार्ड समारोह पब्लिक स्कुल परिसर इंदौर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें लायंस क्लब पूर्वाध्यक्ष व लायंस नेत्र चिकित्सालय पूर्व चेयरमैन अनिल धारीवाल को उत्कृष्ट कार्य करने पर लायंस मल्टीपल स्तर पर सेवा अवार्ड व डिस्ट्रिक्ट एप्रीसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही लायंस क्लब जावरा को बेस्ट सर्विस एक्टिविटी अवार्ड, क्लब कोषाध्यक्ष संदीप रांका को डिस्ट्रिक्ट के एक्सीलेंट कोषाध्यक्ष एवं पूर्वाध्यक्ष पवन मोदी को मल्टीपल व डिस्ट्रिक्ट अवार्ड, पूर्व अध्यक्ष संतोष मैडतवाल को डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से…
जावरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अलीराजपुर में तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। इस दौरान प्रांतीय अभ्यास वर्ग में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा रतलाम जिला संयोजक की घोषणा की। जिला संयोजक पद पर जावरा के सत्यम दवे को मनोनित किया गया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतलाम में लगभग दस वर्षो के बाद जावरा से सत्यम दवे को जिला संयोजक का दायित्व मिला है। इससे पूर्व एबीवीपी में दवे नगर सह मंत्री, भाग संयोजक, कालेज अध्यक्ष, सह मंत्री, प्रांतीय कार्यकरर्णी सदस्य का दायित्व निभा चुके है।
