• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»जावरा में तनाव, भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज, आंसु गैस भी छोड़ी, आरोपी के घरों पर चला बुलडोज़र
एक्सक्लूसिव

जावरा में तनाव, भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज, आंसु गैस भी छोड़ी, आरोपी के घरों पर चला बुलडोज़र

EditorBy EditorJune 14, 2024Updated:June 14, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मंदिर में बछड़े का सिर फैकने वाले आरोपियों के घरों पर चलाया बुलडोजर, आरोपी गिरफ्तार, पथराव के बाद लाठी चार्ज और आंसु गैस भी चलाई
– गुस्साएं हिन्दु संगठनों के आव्हान पर रहा जावरा बंद, फोरलेन भी किया जाम
– आरोपियों पर रासुका लगाने, सरे आम जुलूस निकालने की रखी मांग
जावरा। शहर के पुल बाजार स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल जागनाथ महादेव मंदिर के परिसर में मोटर साईकल पर सवार होकर आए दो व्यक्ति द्वारा गाय के बछडे का सिर काटकर मंदिर परिसर में फैकने के बाद जावरा में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर का मुख्य द्वार खोला तो उन्है घटना की जानकारी मिली। मंदिर ट्रस्टियों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय भी मंदिर पहुँचे और मंदिर को धुलवाया। जैसे ही यह खबर बाजार में पहुँची तो हिन्दू संगठनो ने सुबह 9 बजे शंकर मंदिर पहुचने का आव्हान किया। जिसके बाद बाजार में भीड़ एकत्रित हुए और जावरा की दुकानों को बंद करने का आव्हान किया। जिसके बाद पुरा शहर स्वेच्छा से बंद हो गया। इधर हिन्दु संगठनों ने आरोपियों को पकडऩे की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने चौपाटी पहुंचकर फोरलेन जाम कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने, उन पर रासुका लगाने तथा उनके मकान गिराए जाने की मांग का लेकर एएसपी राकेश खाखा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जमा भीड़ ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया l जावरा में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुरे जिले का फोर्स जावरा में तैनात कर दिया गया। बढते तनाव को देखते हुए डीआईजी मनोजकुमार सिंह भी जावरा पहुंचे।

पथराव के बाद हुआ लाठी चार्ज, आंसु गैस भी छोड़ी –
चौपाटी चौराहे पर फोरलेन जाम करने के बाद हिन्दु संगठनों की एक टोली चौपाटी से होकर जैल रोड़ की और निकल गई, टोली के मैवातीपुरा चौराहे पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने टोली पर पथराव कर दिया। जिससे माहोल बिगड़ गया और गुस्साई भीड़ ने समीप खड़े वाहनों को तोड़ दिया, वहीं मैवातीपुरा चौराहे से रपट रोड़ तक पथराव होता रहा, जिसके बाद पुलिस ने गुस्साई भीड़ को तीतर बीतर करने लाठी चार्ज का प्रयोग किया वहीं आंसु गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस की सख्ती के बाद कहीं जाकर मामला शांत हुआ। वहीं तालनाका क्षैत्र में भी विवाद की सूचना मिली। आरोपियों के मकानों पर चलाया बुलडोजर –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंदिर में मोटर साईकल से आकर गौ अवशेष फैकने के वाले दोनो आरोपियों शाकिर और सलमान को गिरफ्तार करते हुए उनके मकान चिन्हित करते हुए जेल रोड़ स्थित उनके मकानों को तोडऩे प्रशासनिक अमला पहुंचा। जहां नपा के अमले ने बुलड़ोजर से आरोपियों के मकान तोड़ दिए। मकान तोडऩे के दौरान आरोपियों के परिजन और महिलाएं रोती बिलखती नजर आई। कार्रवाई के दौरान एडीएम,एसडीएम राधा महंत, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार संदीप इवने, डीएसबी के देवेन्द्र तिवारी आदि सहित पुरे जिले का फोर्स तैनात रहा। धार्मिक उन्माद भडक़ाने की धाराओं पर किया प्रकरण दर्ज –
सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि दोनो आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 153ए, 295, 295ए, मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिशेष अधिनियम की धारा 4,9 तथा पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 डी के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया हैं आरोपियों से पुछताछ जारी हैं, मामले में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका हैं। आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई के लिए भी जिला प्रशासन को प्रतिवेदन भेज दिया गया हैं। शहर थाने पर पहुंच युवा, की जुलूस निकालने की मांग –
आरोपियों के मकान तोड़े जाने के बाद हिन्दु संगठनों के युवा शहर थाने पर पहुंचे और आरोपियों के मकान तोडऩे की कार्रवाई के बाद आरोपियों का सरे बाजार जुलूस निकालने की मांग की, जिस पर सीएसपी ने कहा कि कानूनी प्रकियाएं जारी हैं, आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। नपाध्यक्ष, शहर काजी सहित सोलंकी ने की घटना की निंदा –
शहर में हुई इस घटना के बाद शहर काजी हाफिज भुरु मियां, कांग्रेस नेता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, नपाध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने उक्त कृत्य की घोर निंदा करते हुए शहर में अमन और शांती बनाए रखने की अपील के साथ ही पुलिस व प्रशासन से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की हैं। विधायक बोले सोची समझी योजना –
वहीं विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भी आरोपियों द्वारा किए गए इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे सोची समझी और गहरी साजिश बताया। विधायक ने कहा कि जावरा में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई हैं, यह कोई अकसमात होने वाली घटना नहीं हैं। इस साजिश में जो भी लोग शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। इस मामले से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी अवगत कराया। विधायक ने शहर की जनता से पुलिस को समय देने और विधिवत कार्रर्वाइ करने देने की अपील की।
मंदिर के सीसीटीवी मिले बंद –
सूत्रों की माने तो घटना सुबह 2 बजकर 42 मिनिट की बताई गई है। जिसमे मोटर साईकल से दो लोगो द्वारा सिर फेकने की बात सामने आई है। वही शंकर मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद होना बताए गए हैं। जिसके चलते घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और सुबह से ही आरोपियों की तलाश में लगी है।

Post Views: 733
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.