– 15 से 16 जून तक ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग
जावरा। रतलाम एमेच्योर मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 7 खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप हेतु चयनित। संस्था सचिव जनपद सदस्य प्रिया सिसोदिया ने बताया 15 एवं 16 जून को ग्वालियर में आयोजित की जा रही राज्य कराते प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 7 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें संकेत दीक्षित, शुभम चौधरी, मोक्ष दायम, देवांश राठौर, माही हाडा, प्रीति केसरी और शुभम सिंह राणा रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। देवड़ा मुख्य प्रशिक्षण नियुक्त –
संस्था संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं संस्था की सर्व सहमति से पुन: बलवंत सिंह देवड़ा को रतलाम जिले के मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, हिंदू जागरण मंच प्रांत अधिकारी नेपाल सिंह जी डोडिया, जन अभियान परिषद जावरा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी युवराज सिंह पवार, समाजसेवी एवं उद्योगपति महेंद्र सिंह बामनखेड़ी, संस्था उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सोलंकी, सदस्य मनीष मौर्य एवं सचिन सिसोदिया ने खिलाडय़िों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं बधाई दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.