Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– एसडीएम सैलाना के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – दोनों परिवारों ने विवाह टालने की दी लिखित सहमति रतलाम। जिले के सैलाना अनुभाग अंतर्गत ग्राम धोलपुरा में एक संभावित बाल विवाह को प्रशासन ने समय रहते रुकवा दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई के चलते नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लिए वापस लौट गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि चाइल्डलाइन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना को सूचना मिली थी कि ग्राम धोलपुरा निवासी छाया वसुनिया…
रतलाम में ड्रम और केन में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
– जिले में ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त रतलाम। जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती मांग तथा हाई स्पीड डीजल की बिक्री में असामान्य वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर डिब्बे, ड्रम और केन में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का उद्देश्य ईंधन की जमाखोरी और संभावित कालाबाजारी पर अंकुश लगाना है। आवश्यक वस्तु…
रात में नकदी लेकर चलने वाले व्यापारी रहें सावधान ! अरनिया मंडी में पुलिस ने दिए बड़े सुरक्षा निर्देश
– अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक,सीसीटीवी स्ट्रीट लाइट और पुलिस-व्यापारी समन्वय पर बनी रणनीति – व्यापारियों की बैठक में सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा जावरा। अरनिया मंडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंडी कार्यालय में पुलिस प्रशासन और व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
– जैन दिवाकर गुरुदेव के गुणगान के साथ संपन्न हुआ मासिक जाप, 31 मई को कस्तुर पावन धाम में सामूहिक सामायिक जावर। जैन समाज में गुरु भक्ति और आध्यात्मिक साधना की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमलजी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शुक्ल पक्ष की प्रत्येक तेरस को आयोजित होने वाला विशेष जाप कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। गुरुभक्तों ने पूज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करो आनंद जाप, दिवाकर चालीसा तथा भगवान शांतिनाथ के स्तवन साता किजो जी श्री शांतिनाथ प्रभु शिव सुख दिजो जी का सामूहिक पाठ…
सामाजिक न्याय विभाग और एलिम्को के संयुक्त शिविर में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित कई उपकरणों का नि:शुल्क वितरण जावरा। जावरा जनपद पंचायत में सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को उज्जैन द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए। जिससे उनके जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दिव्यांगजन लाभार्थियों के सम्मान के साथ हुआ। शिविर की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चंद्रवंशी ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत जावरा के…
– निरीक्षण में नहीं मिली टूटी टाइल्स, अनिल दसेड़ा बोले- बोले उपकरण और केमिकल्स के अभाव में बंद पड़ा है पूल जावरा। नगर का एकमात्र स्विमिंग पूल पिछले कई दिनों से बंद होने से युवाओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और दावा किया कि पूल की टाइल्स पूरी तरह सही हैं, लेकिन पानी शुद्ध करने के केमिकल्स, फिल्टर मोटर और सफाई उपकरणों की कमी के कारण स्विमिंग पूल बंद पड़ा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के…
– अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज, ढीले तार और जर्जर पोलों पर सौंपा ज्ञापन रिंगनोद/जावरा। रिंगनोद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज, खेतों में ढीले तारों के कारण आग लगने से फसल नुकसान, निजी भूमि पर खंभे लगाने, जर्जर बिजली पोल और ग्रामीण क्षेत्रों में फैली अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने विद्युत मंडल रिंगनोद पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल परमार, पंचायत अध्यक्ष राजेश पनोला एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव डाबी द्वारा किया गया। वहीं शोभाराम मालवी कामलिया ने अधिकारियों को…
भूतेड़ा-अर्निया रोड विवाद : ग्रीनफील्ड सड़क बनी तो शहर उजड़ जाएगा, जन संघर्ष समिति की चेतावनी
– कलेक्टर का निरस्तीकरण आदेश दबाने का आरोप, जन संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी – 14 महीने से रजिस्ट्री बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन पर नियम तोडऩे के आरोप – एसडीएम के साथ केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर की हस्तक्षेप करने की मांग जावरा। जावरा में भूतेड़ा से अर्निया मंडी तक बनने वाली 7 किलोमीटर सड़क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जन संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में ग्रीनफील्ड नियमों और भू-अर्जन कानून का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहर…
जावरा के जागनाथ महादेव मंदिर की जर्जर हालत पर भड़का हिंदू समाज, जीर्णोद्धार और नई समिति गठन की मांग
– विधायक राजेंद्र पांडेय को सौंपा ज्ञापन, तकनीकी सर्वे और पारदर्शी प्रबंधन की उठाई मांग जावरा। जावरा में स्थित प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर की जर्जर स्थिति को लेकर हिंदू समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंदिर समिति और समाजजनों ने विधायक राजेंद्र पांडेय को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर का पुन: तकनीकी सर्वे, स्थायी जीर्णोद्धार योजना और नई समिति गठन की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि यह मंदिर हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन 300 से 400 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि श्रावण मास में यह संख्या एक हजार…
जावरा में मुस्लिम समाज की मिसाल : गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग, बेटी अर्शीन मेव की भावुक अपील
– तिरंगे और बैनरों के साथ निकली रैली, एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन जावरा। जावरा शहर में मंगलवार को मुस्लिम समाज ने सामाजिक सौहार्द, राष्ट्र प्रेम और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। समाजजनों ने गौ माता एवं नंदी बैल को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तिरंगा और संदेश लिखे बैनरों के साथ निकली रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए, जो गौ माता के सम्मान में मुस्लिम समाज मैदान में जैसे संदेश लिखे बैनर हाथों…
