– घंटाघर चौराहे पर जमा हुए कांग्रेसी, जमकर मनाया जश्न
जावरा। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जावरा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया।
कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय (एडवोकेट) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित करने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस की महत्वपूर्ण राजनीतिक जीत बताते हुए कहा कि दतिया की जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। जीत की खुशी में पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद यूसुफ कडपा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, मोहन सैनी, बलवंत सिंह राठौर, रिजवान पठान, पुखराज पटवा, सुदेश खारीवाल, कृष्णा अखेडिय़ा, सोनू खान, सफीक अहमद, मुन्ना भाई, मोहम्मद मंसूरी, उमर भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

