Author: Editor

– विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सर्व प्रेमी मित्र मंडल समिति की अनूठी पहल, ‘एक पौधा मां के नाम’ का दिलाया संकल्प जावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री सर्व प्रेमी मित्र मंडल समिति द्वारा धर्म एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए एक अनूठी पहल की गई। हिंदू छीपा पूरा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव के समापन अवसर पर भव्य हरियाली कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु कलशों में पौधे रखकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस धार्मिक…

Read More

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय बोले— किसानों के हित में सरकार गंभीर, क्षेत्र में मंडियों के विस्तार से हजारों किसानों को मिलेगा लाभ जावरा/कालूखेड़ा। जावरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए शुक्रवार को एक बड़ी सौगात मिली। कालूखेड़ा उप मंडी का शुभारंभ विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उप मंडी शुरू होने के साथ ही किसानों और व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला तथा पहले ही दिन करीब 1500 बोरी कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर…

Read More

– अकेला हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, भाजपा पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प जावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय अकेला हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं जिला महामंत्री महेश सोनी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कहा कि जिस प्रकार मां हमें जन्म देकर जीवन का उद्देश्य प्रदान करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।…

Read More

– मंदसौर की पूर्व सांसद को मिला बड़ा राजनीतिक दायित्व, कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची नई दिल्ली/भोपाल। मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक तोहफा दिया है। पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर उच्च सदन भेजने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष रूड्डद्यद्यद्बद्मड्डह्म्द्भह्वठ्ठ ्यद्धड्डह्म्द्दद्ग की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (्रढ्ढष्टष्ट) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने मंदसौर की पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मीनाक्षी नटराजन का नाम लंबे समय से कांग्रेस…

Read More

– 3.83 लाख का चेक हुआ था बाउंस, न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए प्रतिकर, खर्च और कारावास की सुनाई सजा जावरा के एक चर्चित व्यापारी को चेक बाउंस प्रकरण में न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा ने आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत दोषी ठहराते हुए 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रतिकर, अधिवक्ता शुल्क एवं अन्य खर्चों सहित कुल 6.09 लाख से अधिक की राशि अदा करने का आदेश भी दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा, जिला रतलाम के न्यायालय में विचाराधीन…

Read More

– सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त मिली क्रेटा कार, पुलिस ने खोला तो निकला 120 किलो डोडाचूरा; 17.40 लाख का माल जप्त – माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जावरा/रतलाम। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माननखेड़ा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी एक संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ वाहन को भी जप्त कर कुल 17.40 लाख का मशरूका जब्त किया है।…

Read More

– सीपा संस्था एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसानों को बीजोपचार, मृदा परीक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों का दिया प्रशिक्षण जावरा। ग्राम पंचायत झालवा में समर्थ इन पार्टिसिपेटरी एक्शन सोसाइटी (सीपा संस्था) एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को क्लाइमेट स्मार्ट कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी खरीफ सीजन की कृषि गतिविधियों को…

Read More

– बामनघाटी ग्राम चौपाल में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं – सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश पिपलौदा/जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में विकास की नई किरण लेकर आयोजित ग्राम चौपाल एवं समस्या समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने 10 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। ग्राम पंचायत आंबा के बामनघाटी में आयोजित शिविर में विधायक ने आम्बा एवं उम्मेदपुरा पंचायत के 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं…

Read More

– वार्ड 09 के जनप्रतिनिधियों के आंदोलन के ऐलान के बाद प्रशासन हरकत में, दोषियों पर कार्रवाई और रिकवरी की उठी मांग जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा के वार्ड क्रमांक 09 में रिटर्निंग वॉल निर्माण को लेकर उठे विवाद ने अब प्रशासनिक स्तर पर बड़ा रूप ले लिया है। पार्षद जानी बाई धाकड़ और पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया द्वारा भूख हड़ताल एवं आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद दूसरे ही दिन उज्जैन से अधिकारियों की विशेष टीम जावरा पहुंची और मौके पर विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं, अधूरे काम, डिजाइन के विपरीत निर्माण…

Read More

– स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 4 स्टेपनियां, बाइक और औजार जब्त; 3 आरोपी अब भी फरार रतलाम। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन स्टेपनी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार स्टेपनियां, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के औजार बरामद किए हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.80 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई…

Read More