Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल और आमरण अनशन की चेतावनी : जावरा में एसडीएम व उप-पंजीयक पर कार्रवाई की मांग
– कलेक्टर कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन जावरा में कलेक्टर कोर्ट के आदेश का पालन न होने से नाराज जन संघर्ष समिति और प्रभावित किसान संघ ने बड़ा आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी है। समिति ने साफ कहा है कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो क्रमिक हड़ताल, भूख हड़ताल और आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे। साथ ही एसडीएम और उप-पंजीयक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जावरा। जिले के जावरा क्षेत्र में कलेक्टर न्यायालय के आदेश की कथित अवहेलना को लेकर जन संघर्ष समिति,…
– रेवास गांव में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, परिजनों ने 25 हजार इनाम घोषित किया – लूट का विरोध पड़ा भारी ? हत्या की आशंका से सनसनी, पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी – सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एएसपी और सीएसपी जावरा। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खेत पर काम करने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के कानों से सोने की बालियां गायब मिलने से लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने…
– मुख्यमंत्री के निर्देश पर 31 मई तक लंबित प्रकरण निपटाने का दबाव, जमीनी स्तर पर दिखा असर जावरा/रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन जैसे मामलों में तेजी लाते हुए हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की जा रही हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रतलाम जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण का विशेष अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 30 मार्च 2026 तक…
जावरा। मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची प्रार्थना है। जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने यह विचार जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा महावीर गौतम प्रसादी, सुतारीपुरा में आयोजित खाद्य सामग्री भेंट कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म अनेकांतवाद का संदेश देता है और धर्म केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि साधर्मिक बंधुओं की सेवा ही सच्चा धर्म है। मैत्री अध्यक्ष संदीप श्रीमाल एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर गौतम प्रसादी में मात्र 20 रुपए के नाममात्र शुल्क पर शुद्ध एवं सात्विक भोजन…
– जिला पंचायत सीईओ और तहसीलदार ने घायलों का जाना स्वास्थ, परिजनों को दी सांत्वना रतलाम। जिले के सहायक सचिवों का वाहन भोपाल जाते समय देवास बायपास पर देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 3 सहायक सचिवों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। जिनमे करमचंद, कैलाश, देवचंद, अंतरसिंह, राकेश, मांगीलाल, विनोद, प्यारेलाल एवं चौक सिंह उक्त सभी घायलो का उपचार अमलतास अस्पताल देवास मे चल रहा है। मृतकों में लखन कमोदिया (35) और हुरजी मईडा (45) तथा प्यारेलाल खराड़ी शामिल हैं। सीएम ने किया मुआवजे का एलान – मुख्यमंत्री डॉ…
– ऑपरेशन क्लीन के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार थे आरोपी जावरा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने हत्या के प्रयास…
– त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना, रिंगनोद सेक्टर में जल गंगा संवर्धन की रूपरेखा तय जावरा / रिंगनोद। जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत रिंगनोद सेक्टर स्तर की महत्वपूर्ण बैठक मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक का आयोजन नवांकुर समिति अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने की। पंवार ने पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया…
– पूर्णाहुति के बाद होगा भंडारे का आयोजन जावरा। ग्राम भीमाखेड़ी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर धर्मालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां विराजित बजरंगबली की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। विशेष अवसरों पर तो यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महायज्ञ के समापन अवसर पर गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमडऩे की संभावना है। इसी दिन आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में नागरिक प्रसादी ग्रहण करेंगे। 17 मई से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय श्री राम…
जावरा की वाफिया सैय्यद बनी संभाग टॉपर, 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास : 51 हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित
– खेल और विज्ञान में भी चमके स्कूल के विद्यार्थी जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल की छात्रा वाफिया सैय्यद ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संभाग में प्रथम और मध्यप्रदेश में कॉमर्स संकाय में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा को 51 हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। जावरा। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया…
मध्यप्रदेश की आंगनवाड़ी भर्ती पर बड़ा सवाल ! जावरा के केरवासा में 57% वाली बनी 85 % टॉपर — क्या पूरे प्रदेश में चल रहा है भर्ती का खेल ?
– जिला स्तर से जारी हुई सूचि में दर्शाए गए 85 प्रतिशत अंक, जबकि अंक सूचि में महज 57 प्रतिशत अंक – जिम्मेदार कोन …. ? आवेदिका, स्थानीय अधिकारी या जिला स्तर से हुई गड़बड़ी शैलेन्द्रसिंह चौहान, जावरा/रतलाम। मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4767 पदों पर चल रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती अब बड़े विवादों में घिरती दिखाई दे रही है। रतलाम जिले के जावरा ब्लॉक के ग्राम केरवासा से सामने आया एक मामला अब पूरे प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेशभर में जहां हजारों महिलाएं वर्षों की मेहनत…
