Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
Ratlam News : माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3.15 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; 6.30 लाख की मादक सामग्री जब्त
– मुखबिर की सूचना पर फोरलेन मार्ग पर घेराबंदी, मोटरसाइकिल सहित आरोपी पकड़ा गया जावरा/रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माननखेड़ा पुलिस चौकी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 6.30 लाख रुपये कीमत की मादक सामग्री एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप…
भोपाल में किसानों और साधु-संतों की सुरक्षा का मुद्दा गूंजा : डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से मिले शेखर नाहर
– खाद उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और साधु-संतों की सुरक्षा पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा जावरा/भोपाल। प्रदेश के किसानों और साधु-संतों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर ने भोपाल में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। खाद की हो पर्याप्त उपलब्धता – शेखर नाहर ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष आगामी कृषि सीजन को देखते हुए किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का मुद्दा…
– ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरुकता अभियान जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेंद्र मौर्य के मार्गदर्शन में तथा सीबीएमओ के निर्देशन में 1 जून से 30 जून 2026 तक जावरा ब्लॉक में मलेरिया जागरूकता माह मनाया जा रहा है। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि मलेरिया माह के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। बताए मलेरिया के लक्षण – मलेरिया इंस्पेक्टर सलीम मंसूरी ने बताया कि बारिश…
कालूखेड़ा उपमंडी 5 जून से होगी शुरू, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया निरीक्षण
– किसानों के लिए बड़ी सौगात, अब नहीं लगाना पड़ेगा दूर की मंडियों का चक्कर कालूखेड़ा/जावरा। क्षेत्र के किसानों के लिए लंबे समय से इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने जा रही है। किसानों की सुविधा और कृषि उपज के बेहतर विपणन को ध्यान में रखते हुए कालूखेड़ा उपमंडी का संचालन आगामी 5 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। उपमंडी शुरू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर-दराज की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, श्रम और परिवहन खर्च की बचत होगी। उपमंडी के शुभारंभ से पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय…
जावरा पुलिस को सफलता : भुतेड़ा टोल प्लाजा से शराब चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब और बाइक बरामद
– औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 4 पेटी शराब, बाइक व कटर बरामद जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन से शराब चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 पेटी बीयर शराब, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं कटर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 19…
जागनाथ महादेव मंदिर की जर्जर छत पर विधायक सख्त, 2 दिन में मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश
– सावन से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर, – जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना – विधायक बोले जरूरत पड़ी तो जनसहयोग से होगा विकास कार्य जावरा। जावरा वासियों की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री जागनाथ महादेव मंदिर की जर्जर छत के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय प्रशासनिक अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और मौके पर भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सावन माह के पहले मंदिर की मरम्मत करने और सावन बाद जिर्णोद्धार किए जाने के निर्देश दिए । श्रृद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरी…
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज : कलेक्टर व एसपी ने जावरा क्षेत्र के पड़ाव स्थलों का किया निरीक्षण
– भूतेड़ा, बड़ावदा और 8-लेन मार्ग के रेस्ट एरिया का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जावरा/रतलाम। आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रविवार को जावरा क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूतेड़ा, बड़ावदा एवं 8-लेन मार्ग पर विकसित किए जा रहे रेस्ट एरिया (विश्राम स्थल) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आगामी सिंहस्थ…
– सोमवार को मंदसौर पहुंचकर सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपेंगे ज्ञापन – 1998 से 2011 तक नियुक्त शिक्षकों को दोबारा पात्रता सिद्ध करने की अनिवार्यता के विरोध में गणेश मालवीय के नेतृत्व में निकली शिक्षक सम्मान पैदल यात्रा। जावरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किए जाने के बाद वर्ष 1998 से 2011 तक नियुक्त हजारों शिक्षकों को अपनी पात्रता पुन: सिद्ध करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसी व्यवस्था के विरोध और शिक्षक हितों की मांगों को लेकर पिपलोदा के शिक्षक गणेश मालवीय के नेतृत्व में निकाली जा रही शिक्षक सम्मान पैदल यात्रा…
– कीमतों में बढ़ोतरी का आधार क्या है, और लागत घटने पर वस्तुओं के दाम क्यों नहीं होते कम ? पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही वस्तुएं महंगी क्यों हो जाती हैं और कीमतें घटने पर सस्ती क्यों नहीं होतीं? मूल्य निर्धारण की पारदर्शिता और महंगाई पर विशेष लेख। – सुश्री शैफाली मेडतवाल, विधि विद्यार्थी (जावरा) आज देश में महंगाई एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, सब्जियां, दूध और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दाम आम नागरिक के जीवन पर सीधा प्रभाव डाल रहे हैं। सरकारें समय-समय पर महंगाई नियंत्रित करने के…
“कोर्ट ने रोका, फिर भी चल रहा काम!” जावरा ग्रीनफील्ड रोड विवाद में किसानों को ही मिला शांति भंग का नोटिस
– किसान-व्यापारियों ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन, नोटिस निरस्त करने की मांग जावरा। भूतेड़ा से महू-नीमच हाईवे तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। प्रभावित किसानों और व्यापारियों का आरोप है कि जिला न्यायालय एवं कलेक्टर द्वारा एलाइनमेंट निरस्त किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग उसी मार्ग पर कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों-व्यापारियों को ही शांति भंग की आशंका के तहत नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसी के विरोध में प्रभावित पीड़ित किसान-व्यापारी जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीएसपी जावरा को ज्ञापन सौंपकर धारा…
