• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, September 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम
क्राइम न्यूज़

रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम

EditorBy EditorAugust 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मिडिल स्कूल के पीछे मिला साहिल शाह का खून से लथपथ शव
– पुलिस ने संदिग्धों से शुरू की पूछताछ; एसपी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर दिए सख्त निर्देश
जावरा। रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के ग्राम सिंदूरकिया में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय युवक साहिल शाह की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने युवक का गला रेतने के साथ शरीर पर धारदार हथियार से कई जानलेवा वार किए। हत्या से आक्रोशित परिजनों और समाजजनों ने पहले एसडीओपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में शव रखकर जावरा-मंदसौर फोरलेन जाम कर दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है।
जावरा ताल रोड़ स्थित ग्राम सिंदूरकिया में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात में गांव के 20 वर्षीय साहिल शाह पिता शहजाद शाह की अज्ञात बदमाशों ने बेहद क्रुर तरीके से हत्या कर दी। युवक का शव गांव के मिडिल स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले साहिल का गला रेत दिया और इसके बाद उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई गंभीर वार किए। वारदात इतनी निर्मम थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित करते FSL अधिकारी व् पुलिस जवान

सूचना पर पहुंची पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण –
सूचना मिलते ही बड़ावदा थाना प्रभारी संतोष चौरसिया और हाटपिपल्या चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर डिगा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू की। वहंी एसडीओपी संदीप मालवीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल अधिकारी संजय मित्तल अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घटना स्थल का निरिक्षण करते एसपी अमित कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय

हत्या से गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन –
युवक की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और समाजजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर पहले एसडीओपी कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे शव लेकर जावरा-मंदसौर फोरलेन पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक लेन बंद होने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दूसरे लेन से यातायात चालू रखा, लेकिन स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर सीएसपी युवराज सिंह, डीएसपी प्रकाश गाड़रिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। धरने पर युवक के परिजनों के साथ शहर काज़ी मुफ्ती जुल्फिकार, असलम मेव, अली जमान खान, आबीद खान, रिजवान पठान, जुबेर शाह, शाहिद कुरेशी, रईस कुरैशी, गुलाम कबाड़ी, रईस शाह सहित बड़ी संख्या में समाजजन बैठे। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया, शहर काज़ी ने बताया कि पुलिस ने उन्है बताया कि परिजनों द्वारा बताए गए नाम के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया हैं, जिसके बद पुलिस की बात मानकर वे सभी धरने से उठे। धरना समाप्त होने के बाद फोरलेन पर लगा जाम समाप्त हुआ।

एसडीओपी ऑफिस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन और समाजजन
फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुवे समाजजन

परिजनों ने बताए संदिग्धों के नाम –
परिजनों ने पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम बताए हैं। एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Post Views: 102
#crime news #jaora news today #marder #MPPOLICE #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.