– छह माह पुराने छेड़छाड़ प्रकरण की रंजिश में हुई थी शहनवाज उर्फ साहिल की हत्या
– पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दबोचा
जावरा। बड़ावदा पुलिस ने ग्राम सिंदुरकिया में हुए चर्चित शहनवाज उर्फ साहिल हत्याकांड का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को चौकी हाटपिपलिया क्षेत्र के ग्राम सिंदुरकिया स्थित मिडिल स्कूल के पास बापूसिंह की पड़त भूमि पर शहनवाज उर्फ साहिल पिता शहजाद शाह का शव मिला था। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल इनपुट, मुखबिर तंत्र तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी ईश्वर उर्फ छोटू पिता रामचन्द्र आद्रा (19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंदुरकिया को घटना के लगभग 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
छेड़छाड़ को लेकर थी रंजिश इसलिए उतारा मौत के घाट –
पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि करीब छह माह पहले मृतक द्वारा उसकी कथित भाभी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर वह रंजिश रखता था। घटना वाले दिन इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से कई वार कर शहनवाज की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
इन पुलिस अधिकारियों व जवानों की भूमिका रही सराहनीय –
इस अंधे कत्ल का खुलासा करने में निरीक्षक संतोष चौरसिया, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक मोहम्मद अयुब खान, निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डीगा, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप निरीक्षक जगदीश कुमावत, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बारिया, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक गोपालसिंह, आरक्षक बालुसिंह, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक आदिल, आरक्षक पवन परमार, आरक्षक रोशनलाल, प्रधान आरक्षक दिलीप राव, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रकाश भास्कर, आरक्षक रविन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण, प्रधान आरक्षक ललित जगावत, सैनिक संग्राम सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

