Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– भारत विकास परिषद ने शास्त्री हॉल पर मनाया अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस – योग शिक्षक एसएन धाकड़ का शाल श्रीफल से किया सम्मान जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा ने 21 जून अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पुरुष का संयुक्त कार्यक्रम कर योग दिवस को मनाया योग शिक्षक एस.एन. धाकड़ ने योग करवाते हुए योग से संबंधित अनेक रहस्य बताएं, धाकड़ ने कहा कि योग मानव को पूर्ण मानव बनाने का एक बहुत अच्छा साधन है, योग के माध्यम से प्रकृति से जुड़ते जीवन का पूर्ण आनंद लिया जा सकता हंै। शरीर के सारे विकारों को दूर करने…
23 से 25 जून तक तीन दिन चलेगा पल्स पोलियो अभियान,272 बूथ पर पिलाई जाएगी दवा, छोटी उंगली पर लगेगा निशान
– एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम ने ली ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक – 272 बूथ पर पिलाई जाएगी दो बुंद, 33 सुपरवाईजर और 10 झोनल अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग, वितरण जावरा। शून्य से पांच तक के बच्चों को पोलियो जैसी घातक बिमारी से बचाने के लिए तीन दिवसीय पल्स अभियान का चलाया जाएगा। जिसका शुभांरभ 23 जून को होगा और 25 जून को अभियान समाप्त होगा। अभियान के तहत पल्स पोलिया रविवार के दिन बूथ पर बच्चों दवा पिलाई जाएगी। पिलाने के उपरांत बच्चों की बाये हाथ की छोटी उंगली पर निशान लगाया जाएगा। रविवार को वंचित बच्चों को घर-घर…
– बटालियन कमांडेंट, सीएसपी और एसडीओपी रहे शामिल जावरा। दसवा अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पुरे देश भर में मनाया गया। इसी कड़ी में जावरा स्थित 24 वीं वाहिनी वि.स. बल (बटालियन) के मैदान पर 24 वीं बटालियन, नेहरु युवा केन्द्र रतलाम ब्लाक जावरा द्वारा सामुहिक योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग, प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार की क्रियाएं की गई। इस दौरान बटालियन कमाण्डेंट अमित तोलानी, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, उप सेनानी विशालसिंह, सहायक सेनानी रामबाबू पाठक, इंस्पेक्टर यशपाल कुठरे, सुबेदार गजेन्द्र प्रसाद लखेड़ा, कन्हैयालाल धनगर, प्रकाश कटारिया, मोहन सेन, जितेन्द्र बामनिया, नेहरू युवा केंद्र स्वयं सेवक…
– सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल ने भी दिया मार्गदर्शन जावरा। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत जिलेभर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को अलग अलग स्कूल आवंटित करते हुए विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य करवाने का कार्य सौंपते हुए प्रवेशोत्सव में सहभागिता करने हेतु आदेशित किया था। इस दौरान शाला आने वाले बच्चों, उनके पालकों का सम्मान तथा स्वागत किया गया। स्कूलों को भी संवारा-सजाया गया। इसी कड़ी में जावरा के कमला नेहरु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रेरक के रुप में जावरा तहसीलदार संदीप इवने तथा सहायक संचालक…
जावरा। न तो प्रयास अंतिम होता है और ना ही परिणाम। अंकसूची में प्राप्तांक जीवन का मूल्यांकन कदापि नहीं करते, कोई भी ग्रेड़ जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं होती। हर विद्यार्थी में विशिष्ट गुण एवं प्रतिभा निहित होती है। कोई भी विद्यार्थी कभी भी तुलनात्मक नहीं हो सकता। बस दृढ़ प्रतिज्ञा, लगन, सकारात्मक सोच और बेहतर जीवन जीने का नजरिया ही विद्यार्थी को सफल बनाता है। विद्यार्थी भूतकाल को ना सोचे तथा वर्तमान में जिये। साथ ही अपने मन को मजबूत करें, ज्ञान के नए साधनों का सदुपयोग करे। उक्त विचार सीएम राइज विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्कूल चले…
रतलाम, धार, मांडव तथा सागर जिले के 11 युवा पहुंचे परवरिया डोरे में, पुलिस ने दबोचा, 151 में कार्रवाई कर भेजा जेल
जावरा। रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने परवलिया बाछडा डेरो में रंगरलियां मनाने आए युवकों को गिरफ्तार कर सभी 11 आरोपियों पर धारा 151 की कार्रवाई करते हुए उन्है जेल भेजा गया। ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैयालाल अवस्या ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर डेरों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सतत् निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात्री में गश्त के दौरान पुलिस ने डेरो मैं रंगरलियां मनाने आए युवको को पकडा। पुलिस ने सभी आरोपियों पर 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए करण पिता सुरेश बलाई निवासी डोसी गाँव, कमल…
हरदा से सांविरयां सेठ दर्शन करने जा रहे युवा जावरा के रतलाम नाका पर कार सहित पिकअप में घुसे, तीनो घायल रतलाम रैफर
– रतलाम नाके पर आगे चल रही लहसुन से भरी पिकअप में घुसे, पिकअप भी पलटी जावरा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में निवास करने वाले तीन युवा कार से राजस्थान के सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे, इसी बीच जावरा के रतलाम नाका पर पहुंचने के दौरान वे आगे चल रही लहसुन से भरी पिकअप में पीछे से घुस गए। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर लगे पोल से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए, वहीं पीछे से टक्कर लगने से पिकअप भी अनियत्रित होकर पलटी खा गई, जिससे पिकअप में…
– 220 किलो डोडाचुरा और ट्रेक्टर व टेंकर सहित 11 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त किया जावरा। लाल चंदन की तस्करी पर बनी फिल्म पुष्पा में दूध के टैंकर में चंदन की तस्करी से प्रेरित होकर राजस्थान के एक ट्रक डाईवर ने पानी के टैंकर में डोडाचुरा तस्करी करने का मामला गुरुवार को उजागर हुआ। जिसमें आरोपी मंदसौर जिले के किसी गांव से पानी के टैंकर में करी 220 किलो डोडाचुरा भरकर रतलाम की और कहीं जा रहा था, मुखबीर सूचना पर शहर पुलिस ने आरोपी को तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा हैं। https://youtu.be/lR1ojdpgwSI?si=oi5W4pc7MLe_W56Z गुरुवार को सीएसपी दुर्गेश…
भ्रष्टाचार का नाला, फिर से पड़ रहा बनाना, इंजिनियिर की प्रबंध संचालक को कई शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं
– मंडी में हुए करोडों रुपए के निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार कर लगाया गया मंडी प्रशासन को चुना जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में हुए करोड़ो के निर्माण कार्यो में भारी भ्रष्टाचार हुआ हैं। मंडी के ही इंजिनियर ने मंडी प्रशासन को करोड़ो का चुना लगाते हुए भ्रष्टाचार किया हैं। इसका जिता जागता उदाहरण गुरुवार को अरनीयापीथा मंडी प्रांगण में देखने को मिला। मंडी में बने गोदामों तथा ड्रेनेज से निकलने वाले पानी के लिए मंडी प्रशासन ने इंजिनियर प्रभाकर रूनिज की देखरेख में नाला निर्माण किया था। करीब 60 लाख रुपए…
– ब्राउन शुगर सहित पल्सर बाइक एवं 02 मोबाइल जप्त रतलाम। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी और परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नामली पुलिस को सफलता मिली हैं। नामली पुलिस ने मामले में 55 ग्राम ब्राउन शुगर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक पल्सर मोटर साईकल तथा दो मोबाईल जब्त किए हैं। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निर्देशन मे एएसपी रतलाम राकेश खाखा व एसडीओपी अभिषेक कुमार भलावी के मार्गदर्शन मे गठित टीम ने 19 जून को मुखबीर सूचना पर…
