Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– जावरा शहर फीडर लाईन एवं ग्रिड मेन्टेनेंस के चलते बंद रहेगा विद्युत प्रदाय जावरा। शहर फीडर लाईन एवं ग्रिड मेन्टेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जिसके तहत शहर ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केवी घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े क्षेत्र बोहरा बाखल, बजाज खाना, जेल रोड़, मेवातीपुरा, रपट रोड़, मालीपुरा, बड़ा मालीपुरा, छोटा मालीपुरा, गुरूनानक मोहल्ला, महात्मा गांधी स्कुल रोड़ एवं गौशाला रोड़, इकबाल गंज, रेलवे फाटक चौराहा, स्टेशन रोड़, कोर्ट परिसर, सब्जी मण्डी, पुरानी धान मण्डी, लक्कड पीठा, नीम चौक, लक्ष्मीबाई…
सरकारी राशन की दुकानों पर गरीबों को मिल रहा सड़ा हुआ अनाज, क्या एसडीएम, तहसीलदार करते कभी अनाज की जांच ?
– खाद्य अधिकारियों के भरोसे ही चल रहा काम, सांठगांठ से बिक रहा सड़ा अनाज – गेंहु मेंं हाथ डालने पर कचरे के साथ पाउडर भी निकल रहा जावरा। प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के साथ उससे ऊ पर जीवन यापन करने वालों को कम रेट पर अनाज मुहैया करवाने के लिए सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का संचालन किया जाता हैं। जहां से पात्र हितग्राहियों को मासिक आधार पर गेंहु, चावल, शक्कर आदि जरुरत का राशन प्रदान किया जाता हैं, लेकिन जावरा में इन सरकारी उचित मूल्य की दुकानों…
भाजपा सरकार में अभद्र हुए अधिकारी, महिला कर्मचारियों से भरी मीटिंग में की अभद्रता, कहे अपशब्द, महिला सशक्तिकरण व नारी सम्मान महज दिखावा
– अभद्रता के विरोध में अब पिपलौदा ब्लाक की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उतरी मैदान में – सोमवार को जिला कलेक्टर को अधिकारियों की अभद्रता पर सौपेंगी ज्ञापन जावरा। भाजपा की सरकार जहां एक और महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान की बड़ी बड़ी बाते करती हैं, खुद की महिलाओं की हितेषी सरकार बताते हैं, लेकिन इसी सरकार के चंद अधिकारी इस शब्दों के मतलब से शायद कोसों दूर हैं, ऐसा ही एक मामला महिला बाल विकास विभाग का प्रकाश में आया हैं, जिसमें भरी बैठक में महिला कर्मचारियों के साथ विभाग के अधिकारियों द्वारा अभद्रता की गई, अपशब्द कहे गए और…
– एसडीएम राधा महंत और तहसीलदार संदीप इवने के साथ सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल रही अतिथि के रुप में मौजुद जावरा। सी.एम.राइस महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में दसवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जावरा एस.डी.एम. राधा महंत, विशेष अतिथि तहसीलदार संदीप इवने एवं सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल थे। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक शीतल सोनी ने वज्रासन, भद्रासन, शशांक आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, मकरासन एवं भुजंगासन का अभ्यास करवाया। मुख्य अतिथि…
– जीनियस पब्लिक स्कूल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया योग प्राणायाम जावरा। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाया। शुक्रवार को सुबह जीनियस पब्लिक स्कूल पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योग प्राणायम किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, महामंत्री सोनू यादव, नगर मंत्री मनोहर पांचाल, अजा मोर्चा अध्यक्ष मनीष ऊँटवाल, कुलजीत सिंह गुर, खेमचंद अरोड़ा, शैलेन्द्र जेठानियाँ, अजय पन्हार के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे। जानकारी…
श्री नाकोड़ा भैरव भक्त मंडल ने दुसरी पूनम पर नाकोड़ा तीर्थ यात्रा पर भेजा 24 यात्रियों का दुसरा जत्था
जावरा। श्री नाकोड़ा भैरव भक्त मंडल द्वारा प्रत्येक पूनम पर श्री नाकोड़ा महातीर्थ की यात्रा करवाई जा रही है। संस्था अध्यक्ष विपिन बरैया ने बताया कि इस यात्रा के निमित्त दुसरी पूनम पर दादा के दर्शन के लिए 24 यात्रियों का दूसरा जत्था दो वाहनों से श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर चौपाटी से शुक्रवार को रवाना हुआ। इस दौरान भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा प्रत्येक यात्रियों का माला पहनाकर, श्रीफल अर्पित कर सम्मान किया। साथ ही प्रत्येक पूनम के लिए अधिक से अधिक संख्या में दादा के भक्तों को यात्रा कर दर्शन हेतु संस्था प्रभारी से संपर्क करने का निवेदन…
श्री सांवरिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगांठ का महोत्सव प्रारंभ, पहले दिन निकली कलश यात्रा – लीनेस क्लब के साथ कई संस्थाओं ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगाँठ पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकली। साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि वर्षगांठ महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को कलश यात्रा पिपलोदा रोड स्थित श्री भूमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर चौपाटी क्षेत्र का भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रखे थे। साथ ही श्री साँवलिया सेठ जी…
बरखेड़ी की गौचर भूमि पर दबंगो ने किया अतिक्रमण, जनसुनवाई में दिए कई आवेदन लेकिन नहीं हो रही सुनवाई
– गोचर भूमि सर्वे क्रमांक 206 पर हो रही खैती, बन रहे पक्के मकान जावरा। आलोट विधानसभा तथा जावरा तहसील के गांव बरखेड़ी गुर्जर की शासकीय गोचर भूमि सर्वे क्रमांक 206 पर कई लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर खेती करने के साथ ही पक्के मकान बना लिए हैं, वर्तमान में भी कई लोग मकान बना रहे हैं। उक्त गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने ग्रामीणों ने कई 2020 से तहसीलदार से लेकर एसडीएम तथा जिला कलेक्टर तक 18 जून 24 को हुई जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिए, लेकिन तब से लेकर अब तक के अधिकारियों और अतिक्रमणकर्ताओं की साठगांठ…
– अन्र्तराष्टीय योग दिवस पर महाविद्यालय प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया योग प्राणायाम जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य डॉ. एजी.पठान की उपस्थिति में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वयं और समाज के लिए योग की थीम के आधार पर महाविद्यालयीन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान के आयोजन में मनाया गया। योग कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ. मंजुला अलांसे द्वारा उपस्थित सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में अपने पूरे मनोयोग से योग अभ्यास करवाया गया। योग अभ्यास में शामिल सभी को संस्था प्राचार्य डॉ.एजी.पठान द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने कहा…
– अन्तर्राष्ट्रिय योगा दिवस पर ब्रह्माकुमारी शिव कन्या दीदी ने करवाया योगाभ्यास जावरा। अन्र्तराष्ट्रिय योग दिवस एक ऐसा लोकपर्व है, जो समाज को संगठित करके एक मंच से एक ही सुर में योग के महत्व के प्रति जागरूक करने का काम करता है। इसी थीम पर 21 जून 2024 अन्र्तराष्ट्रिय योगा दिवस पर जावरा नगर से लगभग 9 कि.मी. दूर सूजापुर पहाड़ी पर स्वयं भू आदि शक्तिपीठ पर दुर्गामाता जी की आरती करने के पश्चात ब्रह्माकुमारी शिव कन्या दीदी के द्वारा उपस्थित भाई बहनों को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर योग के महत्व को समझाते हुए बी.के. सावित्री ने…
