जावरा। रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने परवलिया बाछडा डेरो में रंगरलियां मनाने आए युवकों को गिरफ्तार कर सभी 11 आरोपियों पर धारा 151 की कार्रवाई करते हुए उन्है जेल भेजा गया। ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैयालाल अवस्या ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर डेरों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सतत् निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात्री में गश्त के दौरान पुलिस ने डेरो मैं रंगरलियां मनाने आए युवको को पकडा। पुलिस ने सभी आरोपियों पर 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए करण पिता सुरेश बलाई निवासी डोसी गाँव, कमल पिता बदिया डोडियार डोसीगांव, आकाश पिता बापुलाल बलाई डोसीगांव, दिनेश पिता मोहनलाल पारगी सेजावता (रतलाम), लालु गलिया भील निवासी नालछा मांडव, कमल पिता गुलाबसिंह कटारा नालछा मांडव, अभिषेक, धीरजसिंह राजपूत मालचुन जिला सागर, आदित्य पिता चरणसिंह राजपूत मालचुन जिला सागर, रामु पिता किशोर पटेल गालखुटा जिला सागर, नरेन्द्र सिंह पिता भंवरसिंह निवासी बरखेडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

