– सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल ने भी दिया मार्गदर्शन
जावरा। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत जिलेभर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को अलग अलग स्कूल आवंटित करते हुए विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य करवाने का कार्य सौंपते हुए प्रवेशोत्सव में सहभागिता करने हेतु आदेशित किया था। इस दौरान शाला आने वाले बच्चों, उनके पालकों का सम्मान तथा स्वागत किया गया। स्कूलों को भी संवारा-सजाया गया।
इसी कड़ी में जावरा के कमला नेहरु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रेरक के रुप में जावरा तहसीलदार संदीप इवने तथा सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल पहुंचे और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। दोनो अधिकारियों ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु तैयारियां किस प्रकार करनी चाहिए इसको लेकर समझाईश दी साथ ही बच्चों से सामान्य ज्ञान को लेकर प्रश्न भी पुछे। संस्था प्राचार्य राजाराम शिंदे सहित स्कूल स्टॉफ ने अधिकारियों का स्वागत किया, वहीं अधिकारियों ने प्रवेशोत्सव के तहत छात्राओं को पुष्प माला पहनाकर स्कूल में स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के सुमित्रा बामनिया, अंजुम बानो, संजय जैन, कारुलाल जमड़ा, टीना गुप्ता, लोकेश विश्वकर्मा, प्रतीक्षा राठौर, चंद्रकला यादव, ममता डोडिया, शालिनी, अनिल कुमार ठाकुर, रितेश त्रिवेदी, प्रतीक सोलंकी मकवाना, मोइन मंसूरी, राजेंद्र सोनी, प्रेमलता मेहता, उषा गुप्ता, किरण पारखी, परमानंद पांडे, जाकिर पठान, फरजाना खान, नफीस फातिमा आदि सहित कार्यालयीन स्टॉफ एवं छात्राएं मौजुद रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

