– बटालियन कमांडेंट, सीएसपी और एसडीओपी रहे शामिल
जावरा। दसवा अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पुरे देश भर में मनाया गया। इसी कड़ी में जावरा स्थित 24 वीं वाहिनी वि.स. बल (बटालियन) के मैदान पर 24 वीं बटालियन, नेहरु युवा केन्द्र रतलाम ब्लाक जावरा द्वारा सामुहिक योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग, प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार की क्रियाएं की गई। इस दौरान बटालियन कमाण्डेंट अमित तोलानी, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, उप सेनानी विशालसिंह, सहायक सेनानी रामबाबू पाठक, इंस्पेक्टर यशपाल कुठरे, सुबेदार गजेन्द्र प्रसाद लखेड़ा, कन्हैयालाल धनगर, प्रकाश कटारिया, मोहन सेन, जितेन्द्र बामनिया, नेहरू युवा केंद्र स्वयं सेवक विशवेन्द्र माथुर, युवा मडल अध्यक्ष अभिषेक खराड़ी, रवि डामर, मोहित भाटी, भावेश मोदी और झाला अकेडमी के विद्यार्थियों सहित बटालियन स्टॉफ मौजुूद रहा।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

