– अधिकारियों की तानाशाही खिलाफ बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंची पिपलौदा ब्लाक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
जावरा। विधानसभा की पिपलौदा तहसील की महिला बाल विकास विभाग के तानाशाह अधिकारियों द्वारा भरी मिटिंग में ब्लाक की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने और अपशब्द कहने के बाद सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रतलाम कलेक्टर कार्यालय जाने से रोकने के लिए सोमवार को तानाशाही रवैया अपनाते हुए बैठक आयोजित करने के बाद भी अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने सोमवार को दोपहर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रतलाम पहुंची और अभद्र अधिकारियों को अगले तीन दिन में पद से बर्खास्त करने की मांग की, अधिकारियों को बर्खास्त नहीं किए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी हैं।
सोमवार को जिला कलेक्टर राजेश बाथम को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा के नेतृत्व और भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला सचिव दिलिप पाटीदार, पंचायत सचिव संगठन अध्यक्ष पदम ठाकुर की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि जनपद पंचायत पिपलौदा में पल्स पोलियों अभियान को लेकर आयोजित बैठक में महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रेरणा चौहान, सुपरवाईजर कंचन तिवारी, कॉर्डीनेटर राहुल बोस ने ब्लाक की 238 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जबरदस्ती डरा धमकाकर खड़ा करके सपर्क एप पर कार्यकर्ताओं से मोबाईल पर स्वयं के द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यकर्ताओं की काफी बेईज्जती की गई। जब कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे संगठन की बात मुख्यमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन देकर रखी गई है। महिला बाल विकास मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है, कि 5-6 दिनों में सकारात्मक जवाब आयेगा, तो हम संगठन के निर्णय अनुसार कार्य करने की बात कहीं, लेकिन अधिकारियों ने बात सुने बगैर कार्यकर्ताओं के साथ दुर्रंव्यवहार और अपशब्दों का उपयोग किया। ज्ञापन में तीनों अधिकारियों को अगले तीन दिन में पद से बर्खास्त करने की मांग की, साथ ही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। 

०००००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

