– जीनियस पब्लिक स्कूल में मनाया बलिदान दिवस
जावरा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश के प्रथम उद्योग और आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को नगर मंडल भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश व प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए संकल्पबद्ध है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त थे। उन्होंने राष्ट्रभक्ति में अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए लगातार काम किया है। डॉ. मुखर्जी ने सबसे पहले धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने नेहरू की तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया था। साथ ही कश्मीर में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान को लेकर आंदोलन किया था। जिसके परिणाम स्वरूप कश्मीर से परमिट राज खत्म हो गया। इसलिए हम सभी उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है एवं उन्होंने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी किया सम्बोधित –
मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका एक मिशन था जो भारत में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान हो, इसे वर्तमान में मोदी सरकार ने साकार किया गया। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 को हटाकर पूरे देश में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
इनकी रही उपस्थिति –
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद रावल, देवेंद्र भटनागर, अशोक मोंगा, मनोहर पांचाल, शंकर चतवाणी, पार्षद रजत सोनी, कालू कदम, राजेश धाकड, महेंद्र सोलंकी, घनश्याम माली, प्रकाश बालचंदानी, राजेश नेका, वीरेंद्र सिसोदिया, मनीष ऊंटवाल, भूपेंद्र सारडा, विशाल मेहता, सत्यनारायण पांचाल, अकरम कबाड़ी, इरफान मेव, आसिफ मिर्जा, राजेश गौड़, दिव्य छाजेड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम संचालन सोनू यादव एवं आभार प्रदर्शन शिखर धारीवाल ने किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

