– विवेक भारती शिक्षण समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक में हुआ मनोनयन
जावरा। विवेक भारती शिक्षण समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर पुरम पहाडिय़ा रोड पर विद्या भारती मालवा प्रांत उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक महेंद्र भगत के आतिथ्य में संपन्न हुई। समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर की अध्यक्षता में बैठक में एजेंडा रखा गया। साधारण सभा की बैठक का वाचन सचिव तन्मय सोनी ने किया। विद्यालय का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्राचार्य रेणुबाला शर्मा एवं प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल ने प्रस्तुत किया। ऑडिट रिपोर्ट सत्र 2023-24 तथा बजट वर्ष 2024-25 का वाचन कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल द्वारा प्रस्तुत किया। बैठक में समिति के वर्ष 2021-2023 के विकास कार्यो का वृत्त तथा आगामी कार्ययोजना को अध्यक्ष अजीत चत्तर द्वारा प्रस्तुत किया। इस दौरान धारा 27/28 की जानकारी तथा समस्त संवैधानिक अधिकार हेतु सचिव को सर्वानुमति से अधिकृत किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी समिति पदाधिकारी के कार्यो की सराहना करते हुए विधान अनुसार समिति का कार्यकाल समाप्त होने से समिति को भंग करने की घोषणा की।
हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन –
इस दौरान नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन अधिकारी विभाग समन्वयक महेंद्र भगत से निर्वाचन की कार्रवार्ई के लिए आग्रह किया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा समिति को प्रांत की योजना से अवगत कराते हुए प्रांतीय योजना अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर पुन: अजीत चत्तर को प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा सचिव तन्मय सोनी को मनोनित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, सह सचिव लोकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शीतल चौरडिया, सदस्य बंशीलाल पोरवाल, सदस्य विद्या तिवारी, सदस्य संगीता पाटीदार के साथ अभिभावक प्रतिनिधि डॉॅ. मदनलाल राठौर, विशेष आमंत्रित सदस्य पुखराज सोनगरा, प्रांत प्रतिनिधि महेंद्र भगत, पदेन् सदस्य रेणुबाला शर्मा को नियुक्त किया गया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

