जावरा। मानसून ने दस्तक दे दी हैं ओर यह सही मौसम है जब हम कोई भी पौधा रोपेंगे तो वह वृक्ष का रूप ले लेगा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पौधारोपण कर हरियाली का सन्देश दिया हैं।
उपरोक्त विचार विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आदेश अनुसार एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत इकबालगंज मेला मैदान बगीचे में पौधारोपण में व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की मेला मैदान बगीचे में आज जो पौधरोपण किया जा रहा हैं, भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पौधों की देखभाल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्षगण अभय कोठारी, अशोक आंटिया, नंदकिशोर महावर, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय सकलेचा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, सुमन मेहता, संतोष शर्मा, पिंकी यादव, रजत सोनी, तेजसिंह कदम, संदीप रांका, पंकज कांठेड, मोतीलाल यादव, तेजूब हुसैन, सुभाष टुकडिय़ा, वीरेन्द्र सिंह चौहान, राजेश धाकड़, वीरेन्द्र सिसोदिया, अकरम कबाड़ी, सत्यनारायण पांचाल, मुकेश भाटी, मनोहर पांचाल, मनीष ऊटवाल, महेन्द्र चौहान, योगेश यादव, इफ्तेखार पठान, आयुष पोरवाल, भुरू खान, धर्मेन्द्रसिंह तोमर, प्रकाश बालचंदानी उपस्थित थे। संचालन भाजपा नगर महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया। आभार महामंत्री सोनू यादव ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.