जावरा। वर्तमान परिदृश्य को हमें स्वीकार करते हुए कुछ नया करने की आवश्यकता है समय-समय पर प्रत्येक ग्रुप अपने यहां ऊर्जावान गतिविधिया करते हैं जिसके कारण जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के साथ मध्य प्रदेश रीजन का नाम गौरवान्वित होता हैं। इस परिकल्पना को जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार साकार कर रहा हैं। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के इलेक्ट अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन शाह (पुणे) ने जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अंतराष्ट्रीय सह सचिव अनिल धारीवाल के निवास पर शाल श्रीफल माला सम्मान के दोरान कहें। इस दोरान फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत जैन, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर मनीष कोठारी, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अभीषेक सेठिया, रीजन अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सचिव मुकेश धोका, रीजन उपाध्यक्ष संदीप रांका, झोन कोर्डीनेटर शेखर नाहर का स्वागत सम्मान जैन सोश्यल जावरा मैत्री परिवार के अध्यक्ष आलोक बरैया, पूर्व अध्यक्ष आशीष पोखरना, पीयूष कांठेड, मनीष मेहता, मनीष पोखरना, आशीष चत्तर, शशांक मेहता आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.