जावरा । टी 20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को।हराकर भारत ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया और चैंपियन बने। शनिवार की आधी रात में भारत की जीत पर जावरा में दिवलिंस माहौल बन गया। भारत की जीत के साथ ही शहर के घंटाघर चौराहें पर हजारों की संख्या में युवा एकत्रित हुवे और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पूरे देश के साथ जावरा में भी हर और जीत का जश्न मना।


