Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
महिला जज के घर में घुसा चोर, खाना बनाया, खाया, नहाया, आराम भी किया और एक हजार नगदी तथा चांदी की बिछिया चुराकर ले गया
जावरा। शहर के सिविल लाईन स्थित अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश उषा तिवारी के सुने पड़े मकान पर एक चोर ने अनोखे अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश दोपहर में घर का ताला तोडक़र अंदर घुसा, किचन में खाना बनाया, खाना खाकर आराम किया, नहाया ओर एक हजार रुपए नगदी तथा चांदी की बिछिया चुराकर आराम से घर से वापस लोट गया। मजिस्ट्रेट के गार्ड ने जब घर में चोरी की सूचना शहर पुलिस थाने पर दी तो पुरा पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। ताबडतोड़ पुलिस जवान मजिस्ट्रेट के सरकारी निवास पर…
बस छोड़ बाईक से दो युवकों के साथ निकली युवति, अज्ञात वाहन से लगी टक्कर, युवति की मौके पर मोत
– युवकों को जावरा सिविल हास्पीटल में परिजनों ने पीटा, निकाली भड़ास जावरा। कहा जाता है कि मौत जब आती हैं तो इंसान को कहीं से भी लेकर चली जाती हैं, ऐसा ही एक वाक्या बुधवार को सामने आया, जिसमें ग्राम बरखेड़ी में रहने वाली एक युवति बड़ी बहन के बच्चों को सुजापुर छोडक़र बस से मंदसौर की आ जाने वाली थी, लेकिन इसी बीच जावरा में अपने ही समाज के दो परिचित युवाओं के मिलने के बाद बस छोडक़र वह उनके साथ मोटर साईकल से जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन रिछाचांदा के समीप पहुंचते ही बाईक का…
– अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने राष्ट्रसंत कमलमुनिजी मसा की प्रेरणा से किए भेंट जावरा। गौ माता एक चलता फिरता मंदिर है, कहां जाता है कि हम सभी देवी-देवताओं के दर्शन रोज नहीं कर सकते है लेकिन हमने गौ माता के दर्शन कर उन्हें उनका आहर दे दिया तो हमें ऐसा लगता कि हमने देवताओं के दर्शन कर लिए है। उक्त विचार राष्ट्रसंत श्री कमलमुनि की प्रेरणा से विभिन्न गौशालाओं में यूजिक सिस्टम भेंट करते हुए अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच राष्ट्रीय मार्गदर्शक अभय सुराणा ने व्यक्त करते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की सेवा…
जावरा। जिले में फरार चल रहे आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर धारा 173(8) जा.फो. के आरोपियो की गिरप्तारी के लिए एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी के तहत शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि उनि प्रतापसिह भदोरिया द्वारा टीम के साथ शहर थाने पर अपराध क्रमांक 302/2020 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट मे करीब चार वर्ष से फरार चल रहे ईनामी आरोपी सरजीतसिंह पिता जगतारसिंह (45) जाति संधु सिक्ख निवासी गुरुद्वारा गेट क्रमांक 03 बडपुरा नांदेड…
प्रदेश के बजट में जावरा विधानसभा को मिले 26 करोड़, 4 नए पुल के साथ होंगे विभिन्न विकास कार्य
जावरा। विधानसभा में प्रस्तुत किया गया मध्यप्रदेश का बजट जनोन्मुखी व लोक कल्याणकारी है। जिसमें जावरा विधानसभा क्षेत्र को साढे 26 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति मिली है। जिसमें से चार पुल निर्माण बनाए जाएगे। जो कि निश्चित ही विकास की रफ्तार को दोगुनी करेगी। विकास कार्यो को लेकर विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित होकर प्रयास कर रहे है। जिसके फलस्वरूप विभिन्न कार्यो की स्वीकृति भी मिलती जा रही है। डॉ. पांडेय के प्रयासों से प्रदेश के बजट में लगभग 26 करोड 72 लाख 97 हजार की राशि…
जावरा। देश की संसद से असहिष्णु अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विपक्षी दल के प्रमुख राहुल गांधी द्वारा समस्त हिन्दू समाज को हिंसक कहने के विरोध में जावरा नगर के घंटाघर चौराहे पर सर्व हिंदू समाज द्वारा पुतला दहन किया गया । पुतला दहन के लिए मौजुद युवाओं ने संसद में राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इटालियन मां की कोख से जन्म लेने वाला व्यक्ति कभी भारत माता और भारत देश का सम्मान नही कर सकता। https://youtube.com/shorts/0zurrF15GA0?si=6MPR8Rq1ywOJ-54W भारत देश की संस्कृति, सभ्यता, विरासत की जानकारी के अभाव में उन्होंने समस्त हिन्दू समाज को अभद्र…
क्रियोद्धार दिवस पर श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद ने अस्पताल में गरीबों को बांटे फल व बिस्किट, अन्नक्षैत्र में फिजियोथेरेपी मशीन भेंट की
जावरा । अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद जावरा द्वारा प्रात: स्मरणीय श्रीगुरु राजेंद्र सुरेश्वरजी महाराज साहब के क्रियोद्धार दिवस पर शासकीय चिकित्सालय जावरा में मरीजों को फल व बिस्किट का वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही रावणद्वार स्थित अन्नक्षेत्र जावरा पर संगीता चौधरी भिलाई, अन्जु तातेड जावरा के सहयोग से 19 हजार मुल्य की फिजियोथेरेपी के लिए दो टेन्स मशीन भेंट की गई। साथ ही पारस सकलेचा, सुरेश पगारिया, नवयुवक परिषद के सहयोग से तीन मसाजर प्रदान किए गए। इस मौके पर श्रीसंघ अध्यक्ष विजय आंचलिया, परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र तातेड, महासचिव अमित जैन,…
संस्था समाधान ने शिवालयों में रौपे शमी के पौधे, हाथरस हादसे में दिवंगत हुए लोगो को दी श्रृद्धांजलि
जावरा। संस्था समाधान जावरा द्वारा हरियाली महोत्सव के अंतर्गत जावरा के प्रसिद्ध विभिन्न शिवालयों में पवित्र शमी के पौधे का रोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा हैं। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों द्वारा लगाए गए पौधों को लेकर उनको चलाने की भी जिम्मेदारी संस्था के सदस्य द्वारा ली गई है। बुधवार को जावरा प्रसिद्ध हनुमान मंदिर रणजीत हनुमान रावण द्वारा पर संस्था समाधान के सदस्यों द्वारा पवित्र शमी के पौधे का रोपण किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद अजीत चत्तर, शिखर धाड़ीवाल, अजय सिंह भाटी पूर्व पार्षद, शिक्षक अशोक पोरवाल सर, कृष्णकांत वर्मा, सुनील पोरवाल के…
जावरा। लायंस क्लब एक्टिव की बैठक में नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पारुल गर्ग, सचिव डॉ. श्याम पाटीदार व कोषाध्यक्ष श्वेता मंडलेचा को मनोनित किया गया। साथ ही सर्विस चेयरमेन डॉ. महादेव पाटीदार व झोन चेयरमेन आनंद गर्ग को नियुक्त किया। सभी नवीन पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी गई। क्लब की बोर्ड बैठक में नाक, कान, गला रोग शिविर लगाने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर डॉ. महादेव पाटीदार, डॉ. अशोक पाटीदार, राजेंद्र त्रिवेदी, सौरभ पगारिया, सोनल पगारिया, सौरभ मंडलेचा, डॉ. पवन पाटीदार, डॉ. आरसी गुप्ता आदि उपस्थित थे।
– शिक्षक संघ की बैठक मे तहसील अध्यक्ष ने दी जानकारी जावरा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला बैठक अकेला हनुमान मंदिर शुगर मिल पर जगदीश उपमन्यु, बाबुलाल छाबडा, बद्रीलाल मडोतिया, आनंदी गांधी, जितेंद्रसिंह चौहान के आतिथ्य में बैठक आयोजित कर संगठन की रणनीति पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार माथुर ने की। बैठक में सर्वप्रथम बालाजी की पूजा अर्चना की गई। अतिथि परिचय तहसील सचिव सौरभ गुप्ता ने तथा स्वागत भाषण ब्लाक सचिव दिनेश जायसवाल ने दिया। इस दौरान सभी अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्या पर प्रकाश डाला। तहसील अध्यक्ष संजय ने बताया कि शिक्षकों की क्रमोन्नति आदेश…
