जावरा । अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस रात्री में चेकिंग कर रही है रविवार को ढोढर व मोयाखेड़ा डेरों में अय्याशी करने आए लोगों को पुलिस ने पकड़ा और 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा। ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या ने बताया की डेरो में चेकिंग के दौरान अय्याशी करने आए अंकित पिता हेमू निवासी गिरवर, सुनील पिता बेनी प्रताप कोतवाली शाजापुर, सचिन पिता ओमप्रकाश धोबी निवासी सिरकला, धनराज पिता बजरंग लाल प्रजापत निवासी रीछी, राहुल पिता बंशीलाल निवासी रावतभाटा, तंवर सिंह पिता सुरपाल सिंह निवासी सुवासरा, देवेन्द्र पिता गोपाल सिंह दमामी निवासी लसूडिय़ा तंवर, लालसिंह पिता मेहरबान सिंह निवासी गिरवर रोड़, सर्वेश पिता गनपत चौहान निवासी रामपुरा, प्रवीण पिता अजय राजपूत निवासी सदर, मनोज पिता हेमराज धाकड़ हातीखेड़ा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस की इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी कन्हैयालाल अवस्या, प्रधान आरक्षक राहुल, मांगीलाल नागर, आरक्षक शोभाराम, हीरालाल का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

