– बैलारा फंटा पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी।
जावरा/पिपलौदा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपलोदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बैलारा फंटा पर घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। एनडीपीएस एक्ट के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पिता पारसलाल मालवीय (21 वर्ष), निवासी ग्राम बैलारा, थाना पिपलोदा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उससे मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक राजू मखोड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा), उप निरीक्षक कैलाश बौराना, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, प्रधान आरक्षक अशोक पाण्डे, आरक्षक विजयपाल सिंह, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रेम मीणा तथा सैनिक कृष्णदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

