– दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में ट्रॉली बैग के गुप्त चैम्बर से बरामद हुए 2 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स
– NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू।
रतलाम। देशभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने रतलाम जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम एम्फेटामाइन (Amphetamine) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
(DRI) को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में सफर कर रही एक विदेशी महिला अपने सामान में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर 6 अगस्त 2026 को रतलाम जंक्शन पर महिला को चिन्हित कर रोक लिया गया। अधिकारियों ने महिला के ट्रॉली बैग की गहन तलाशी ली, जिसमें गुप्त रूप से बनाए गए चैम्बर (Hidden Cavity) का पता चला। इस चैम्बर से एक भूरे रंग का प्लास्टिक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला। मौके पर फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह एम्फेटामाइन पाया गया।
अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तार –
बरामद 2 किलोग्राम एम्फेटामाइन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी महिला को NDPS Act, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। (DRI) अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है। (DRI) ने कहा है कि वह भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

