-जैन मंदिर पिपली बाज़ार पोषधशाला में आत्म शुद्धि चातुर्मास 2024 प्रारंभ
जावरा। परम पूज्य राष्ट्रसंत गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय हेमेद्र सुरिश्वरजी मसा. के शिष्य आचार्य देवेश ऋषभचन्द्र सुरिश्वरजी के आज्ञानुवर्ती सिद्धितप प्रेरक मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी आदि ठाना 2 की पावन निश्रा में भव्य चातुर्मास पर्व का शुभारम्भ किया गया। आयोजन की शुरुआत मुनिराज द्वारा मंगलाचरण से प्रारंभ कर चातुर्मास की कलश स्थापना संघ माता रोशनबाई जीतमल, माणकबाई, सुरेशचन्द्र, अशोक, अनिल लुक्कड़ परिवार द्वारा स्थापना की गई। अखंड दीपक स्थापना अशोक कुमार श्रीश्रीमाल परिवार पूना द्वारा लाभ लिया, प्रार्थना से साथ साथ चातुर्मास में जीवन में संयम और नियम के बारे में बताया। हमे अपने जीवन में संयम और नियम के द्वारा तप करना चाहिये। तप में महान तप सिद्धितप की महिमा पर विशेष जोर देकर उसके महत्व से क्या लाभ हैं, उसकी विस्तृत जानकारी मुनिराज ने दी। आपने कहा जेसे बेल को रोकने के लिए गले में रस्सी का होना जरुरी हैं, हाथी को रोकने के लिए महावत के हाथ में अंकुश होना जरुरी है व पानी को रोकने के लिए पाल का होना जरुरी हैं। उसी प्रकार आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए अपने जीवन में संयम और नियम के साथ साथ तप करना भी जरुरी हैं।
घर घर होगी भक्ताम्बर पाठ की आराधना –
प्रचार संयोजक शिखर चन्द्र धारीवाल, विरेंद्र सेठिया ने चातुर्मास काल में मुनि जी द्वारा घर घर भक्ताम्बर पाठ की आराधना प्रारंभ होगी व प्रथम पाठ महेन्द्र ओरा परिवार के निवास पर प्रात: 6.30बजे आरम्भ होगा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर मुनिराज द्वारा गुरु के महत्व पर विशेष प्रवचन होंगे। श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़, सहमंत्री राजेश वरमेचा, कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचद चपडोद, मंत्री पारस ओसतवाल, कोषाध्यक्ष अभय चोपड़ा, आनंदीलाल संघवी, चन्दनमल कोठारी, सुभाष डूंगरवाल, पन्ना लुक्कड़, कमल नाहटा, महेन्द्र ओरा, ओम तातेड, सुशिल संघवी, राहुल चपडोद, प्रकाश संघवी, प्रदीप लुक्कड़, मंगलेश मेहता, सुशिल हरण, विजय पिपाडा, भंवरआंचलिया, संदीप श्रीमाल, जीतेन्द्र संचेती, सुरेश लुक्कड़, कनेश मेहता, अनिल चोपड़ा, श्रीपाल ललवानी, सुरेश रांका, प्रवीण नवकार सहित अन्य गुरुभक्त व श्राविकाए उपस्थित रहे। संचालन अर्पित चत्तर ने किया। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए अपने जीवन में संयम और नियम के साथ तप करना जरुरी : चंद्रयश विजय जी
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

