– पत्रकार संघ जावरा के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पहुंचे नवागत एसडीएम त्रिलोचन गौड़, बोले-सभी के सहयोग से अनुविभाग में बेहतर काम करने का लक्ष्य
जावरा। अनुविभाग के नवागत एसडीएम त्रिलोचन गौड़ सर्किट हाउस में पत्रकार संघ के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पहुंचे और इस दौरान उन्होने जावरा अनुविभाग में जनहितेषी कार्यो को प्राथमिकता से करने की बात कही। एसडीएम बोले फिलहाल शासन का राजस्व महाअभियान चल रहा है जिसके तहत अविवादित नामांतरण बंटवारे, सीमांकन आदि के साथ नक्क्षा तरमीम आगे रहकर राजस्व विभाग करेगा और वे उसकी पूरी मॉनिटरिंग करेंगे तो वहीं इसके अलावा विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं को भी और दुरुस्त बनाने की कोशिश करेंगे।
पत्रकार संघ जावरा के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम की सराहना करते हुए एसडीएम त्रिलोचन गौड ने कहा -लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक स्तंभ पत्रकारिता भी है और पत्रकारों से संवाद एवं जानकारी शासन प्रशासन को जनहितेषी कार्यो को करने में मदद करती है। उन्होंने पत्रकार संघ से जुड़े विभिन्न सदस्यों से जावरा के बारे में अनौपचारिक जानकारी ली कहा जो भी उनके अधिकार क्षेत्र के कार्य है उन्हें पूरा करने में वे कोई कसर बाक़ी नही रखेंगे। इस दौरान संघ से जुड़े विभिन्न पत्रकारों ने जावरा के शासकीय चिकित्सालय , नगरपालिका, बिजली कंपनी, आवारा पशुओं की समस्या , शासकीय ज़मीनों पर अवैध क़ब्ज़े, शहरी क्षैत्र में फैले अतिक्रमण के साथ अन्य मुद्दों की और एसडीएम का ध्यान आकर्षित करवाया।
पुष्प गुच्छ भेंटकर किया नवागत एसडीएम का स्वागत –
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे नवागत एसडीएम का पत्रकार संघ अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव देवकीनंदन झूरिया, उपाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान, अशोक चौपड़ा, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान, सह सचिव मोईन खान वरिष्ट पत्रकार वर्धमान बोहरा, अशोक सेठिया, कृष्णगोपाल झंवर, अभय कोठारी, वीरेंद्र काँठेड, पारस छाजेड़, संजय दासोत, निलेश धारीवाल, कन्हैयालाल सोनावा, आशीष शर्मा, राहुल बैरागी, राघवेंद्रसिंह डोडिया, अर्जुन दायम, सुनील असावरे आदि ने एसडीएम को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

