जावरा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय धोबी (रजक) महासंघ, रजक युवा संगठन एवं रजक महिला मण्डल द्वारा कलश यात्रा और संत गाडग़े बाबा की महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया।
रजक समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रजक महासंघ और महिला मंडल द्वारा पहाडिय़ा रोड़ स्थित खाटु श्याम मंदिर (श्याम धाम) जावरा से कलश यात्रा चल समारोह निकाला। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर बोर्डिंया कुआ स्थित त्रिमुति हनुमान मंदिर प्रांगण पर पहुंचा। जहां भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित कर बाबा का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक पश्चात समाज के पूज्य संत गाडगे बाबा की महाआरती उतारी गई। महाआरती पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में समाज की महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुर्जूग भी शािमल हुए।