– कर्बला मैदान में लगा मेला, मन्नत पुरी होने पर चढ़ाती हैं मिठाई
जावरा । हजरत इमाम हुसैन की शहादत में आयोजित मोहर्रम का समापन शुक्रवार को कर्बला मैदान पर बीबी फातिमां की खुट की फातिहा के साथ हुआ। जिसमें कर्बला मैदान महिलाओं से भरा रहा। संभवत: जिले का यह पहला ऐसा आयोजन होगा जिसमें इतनी भारी तादात में केवल महिलाऐं चाहे व मुस्लिम समाज की हो या हिन्दु समाज की एकत्रित होती हैं। वहीं इस आयोजन की समस्त व्यवस्थाऐं भी महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाती हैं। इस आयोजन स्थल पर पुरुषो का जाना वर्जित रहता हैं। केवल कमेटी के चंद लोग रहते हैं लेकिन वह भी आयोजन स्थल के मुख्यद्वार पर व्यवस्था को सुचारु संचालित करने के लिए।
मन्नत को लेकर देती हैं फातिहा –
इतेहादुल मुस्लेमीन (खूंट) कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी खूंट की विशेष फातिहा का आयोजन शुक्रवार की शाम को कर्बला मैदान पर किया गया। कमेटी के आसीफ अनवर ने खुट के आयोजन में बीवी फातिमा की चादर बिछाई जाती है। जिस पर महिलाओं द्वारा मिठाई चढ़ाकर बीबी फातिमा की फातिहा पढ़ी जाती हैं। जो महिला यहां से मन्नत लेकर जाती हैं, उसकी मन्नत पुरी होने पर वह अगले बरस खुट के आयोजन में जिनती मन्नत लेती हैं उसे उतनी मिठाई बीबी फातिका की चादर पर चढ़ाकर मन्नत पुरी करनी होती हैं। वहीं जिस महिला को मन्नत लेनी हैं उसे यहां पहुंचकर चादर पर रखी मिठाई में से तबर्रुक के रुप में मिठाई दी जाती हैं। वहीं मन्नत पुरी होने वाली महिला को भी इसी चादर पर रखी मिठाई प्रसाद के रुप में लेनी पड़ती हैं। उल्लेखनीय हैं यहां चढाई जाने वाली सारी मिठाई महिलाओं द्वारा आयोजन स्थल पर ही खाना अनिवार्य होती हैं। इसे स्थल से बाहर ले जाना वर्जित हैं।गर्भवती महिलाऐं का प्रवेश वर्जित –
वैसे तो खुट की विशेष फातिहा का आयोजन केवल महिलाओं के लिए होता हैं, लेकिन इस आयोजन में गर्भवती महिलाओं को प्रवेश भी वर्जित रहता हैं। आयोजन स्थल पर पुरुषों का प्रवेश पुरी तरह से बंद रहता हैं, ऐसे में महिला के गर्भ में पल रहा शिशु लडक़ा हैं या लडक़ी इसका अंदाजा नहीं रहता हैं, इसके चलते आयोजन स्थल पर गर्भवती महिलाओं को प्रवेश वर्जित रहता हैं। गर्भवती महिलाऐं केवल फातिहा स्थल से बाहर लगे मेले का आनंद ही ले पाती हैं।
खाया, पिया और की खरीददारी –
कर्बला मैदान पर खुट कमेटी द्वारा महिलाओं के लिए मेले का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें महिलाओं के लगाया गया मीना बाजार आकर्षण का केन्द्र रहा, वहीं खाने पीने की दुकानों के साथ ही बच्चों के लिए झुले व चकरी लगे तो फातिहा के लिए मिठाई की दुकाने भी कर्बला मैदान से लेकर गुन्ना चौक तक लगी रही। जहां से महिलाओं ने मिठाई खरीदकर बीबी फातिमा ही फातिया दी। शाम करीब 8 बजे प्रारंभ हुए आयोजन में देर रात तक महिलाओं ने खाने पीने के साथ खरीददारी का आनंद लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.