जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र मास सावन सोमवार से प्रारंभ हुआ। सावन माह के पहले ही दिन सोमवार का दिन पडऩे से माह का पहला ही दिन खास हो गया। पहले सावन सोमवार पर शहर के सभी शिवालयों पर आकर्षक साज सज्जा की गई। तडक़े ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी। सुबह से लेकर दोपहर तक बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। वहीं कई मंदिरों में श्रृद्धालुओं को पुजारियों के माध्यम से रुद्राभिषेक, नमक चमक अभिषेक आदि करवाए। दोपहर बाद मंदिरों में बाबा भुतभावन के आकर्षक श्रृंगार का दौर प्रारंभ हुआ। सभी शिवालयों पर बाबा को आकर्षक रुप से श्रृंगारित किया गया। शाम को ढोल ताशों की थाप और डमरु की ध्वनि के बीच बाबा भोलेनाथ की महाआरती उतारी गई और भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।
अर्ध्नारेश्वर रुप में सजे जागनाथ –
शहर प्रमुख शिवालय श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही, जलाभिषेक के साथ बिलपत्र, धतुरा और पुष्प लेकर भक्तों की कतारे मंदिर के बाहर लगी रही। शाम को बाबा जागनाथ महादेव को भांग और मावे से अद्र्धनारिश्वर के रुप में श्रृ़ंगारित किया गया। पुरे सावन माह में जागनाथ महादेव मंदिर पर बीएम ग्रुप व्यवस्थाएं संभालता हैं, पुरे माह विभिन्न धार्मिक आयोजन जनसहयोग से किए जाते हैं। अंतिम सावन सोमवार को बाबा की शाही सवारी भी निकाली जाती हैं।
पीपलेश्वर महादेव का रूई से किया श्रृंगार –
शहर पीपली बाजार स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर रुई का आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम को ढोल ताशों के साथ महाआरती कर भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। पुरे सावन माह में प्रतिदिन बाबा का जलाभिषेक, पूजन और आरती की जाएगी, वहीं प्रत्येक सोमवार को बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

मंछापूर्ण मंदिर पर भगवान गणेश के रुप में किया श्ऱृंगार –
शहर के चौपाटी क्षैत्र स्थित श्री मंछापूर्ण हनुमान मंदिर पर बिराजीत भगवान शंकर का भांग और मावे से श्रृंगारित करते हुए उन्है भगवान गणेश की आकृति से श्रृंगार किया गया। यहां भी सुबह से बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया, शाम आकर्षक श्रृंगार देखने भक्तों की भीड़ लगी।

मावे से सजे निलकंठ महादेव –
शहर के नया मालीपुरा स्थित मठ मंदिर में बिराजीत श्री निलकंठ महादेव मंदिर मे भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगी, विशेषकर महिलाओं का तांता लगा रहा। शाम को भगवान का मावे से आकर्षक श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

मावे और बेसन से सजे अमरनाथ महादेव –
शहर के रावणद्वार स्थित गीता भवन पर बिराजीत अमरनाथ महादेव को मावे और बेसन से सजाया गया। यहां भगवान अमरनाथ के विशाल शिवलिंग को मावे और बेसन से मिलाकर भगवान गणेश की आकृति से सजाया गया।

रुई से सजे रामेश्वर महादेव –
शहर की खारीवाल कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर भी पुरे सावन माह में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, प्रत्येक सोमवार को बाबा का आकर्षक श्रंगार किया जाता हैं। इसी कड़ी में सावन माह के पहले सोमवार को बाबा अमरनाथ महादेव को रुई से श्रृंगारित किया गया। पंडित आरएस शर्मा ने आरती कर प्रसादी का वितरण किया।


