– प्रण्वाक्षर ॐ और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वल्लन कर किया शुभारंभ
जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती, प्रणवाक्षर ॐ एवं भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसुम शर्मा दीदी (विवेक भारती शिक्षण समिति सदस्य), विशेष अतिथि नितेश धनोतिया (मंडी व्यापारी, संघ बस्ती प्रमुख), अध्यक्ष दीपक साधु (आरएसएस जिला प्रमुख) की गरिमामय उपस्थिति रही। विवेक भारती शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष शीतल चौरडिय़ा ने अतिथियों से परिचय करवाया एवं भैया-बहनों ने अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों ने बताया गुरुपूर्णिमा का महत्व –
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुसुम शर्मा दीदी ने भैया-बहनों को बताया कि हमारे प्रथम गुरु माँ होती है, द्वितीय गुरु पिता होते हैं, उसके पश्चात जो हमें विद्यालय में अक्षर ज्ञान करवाते हैं, वह हमारे गुरु होते हैं। हमें इन तीनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए एवं हमेशा इनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नितेश धनोतिया ने भैया-बहनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक साधु ने भैया-बहनों को स्व अनुशासन का पालन करते हुए, देशभक्ति एवं राष्ट्र की सेवा करने के लिए मार्गदर्शित एवं प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाया –
अतिथियों के द्वारा समस्त आचार्य-दीदी का स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ते हुए गीत, प्रेरक प्रसंग, नृत्य और नाट्य मंच की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बहिन जाहन्वी राठौड़ द्वारा किया गया। आभार प्रधानाचार्य शीला जैन ने माना। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

