स्व महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना पर नवागत एसडीएम ने किया पौधारोपण
जावरा। स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना परिसर में रविवार को जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने पौधारोपण किया। गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर (गज्जु बन्ना) ने बताया कि गौशाला परिसर में 40 पौधे लगाए गए और मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण किया जायेगा। एसडीएम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
हम भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें ताकि दूषित वातावरण व तापमान से बढ़ती बीमारियां जैसी समस्याओं को रोका जा सके। इस अवसर पर पिपलौदा तहसीलदार देवेन्द्र दानगढ़, कालूखेड़ा थाना प्रभारी, पशु चिकित्सक डॉ.सुनील गोयल, गौशाला उपाध्यक्ष मन्नालाल शर्मा, रामेश्वर पाटीदार, विनोद सिंह राठौर, विक्रम सिंह सोलंकी, राजाराम पटेल, राजेंद्र सिंह चंद्रावत, मोहनसिंह चंद्रावत, अमरसिंह सिसोदिया, चरणसिंह चंद्रावत, मांगीलाल सांसरी, नारायण राठौर आदि उपस्थित रहे। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

