– सुबह की निशान साहेब की सेवा, शब्द किर्तन पश्चात बांटी प्रसादी
जावरा। पंजाबी समाज द्वारा गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब स्टेशन रोड़ पर 22 वां स्थापना प्रकाश दिवस मनाते हुए तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिबजी आरंभ की गई थी जिसका समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर प्रात: 7.30 बजे निशान साहेबजी की सेवा (शिखर पर झंडे) की सेवा की गई। प्रात: 9.30 बजे श्री अखंड पाठ साहेबजी का समापन हुआ। ज्ञानी हंसराजसिंह द्वारा शब्द किर्तन गायन किया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा ज्ञानीजी, पाठी सिंघ व सेवादार का वस्त्र, हार, श्रीफल से सम्मान किया गया। ज्ञानी हंसराज द्वारा नगर में अच्छी वर्षा और खुशहाली की अरदास की गई। समाप्ति पश्चात प्रसाद वितरित की गई। इस मौके पर समाज अध्यक्ष अमृतसिंह सेठी, हरपालसिंह गंभीर, अशोक मोंगा, सतपाल मोंगा, जसविंदरसिंह खंडूजा, राजिंदरसिंह गंभीर, गुरजीतसिंह गंभीर, बलविंदरसिंह सेठी, परमजीतसिंह मदान, कुलजीतसिंह गुर, इंद्रपालसिंह सेठी, नवदीपसिंह सलूजा, मंजीतसिंह सलूजा,अपारसिंह गंभीर, जि मीसिंह, मनमीतसिंह आदि समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी देवेन्द्रसिंह गुर ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.