जावरा। लायंस क्लब द्वारा सेवार्थ गतिविधि अंतर्गत गुरु पूर्णिमा पर श्री कृष्ण गौशाला में गौसेवा की। इस मौके पर पौधारोपण भी किया। अतिथि धीरेंद्र श्रीश्रीमाल, रीजन चेयरमैन अरुण संघवी, पूर्वाध्यक्ष पवन मोदी रहे। श्रीश्रीमाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष और गाय हमारी संस्कृति में सदैव पूजनीय रहे है, गाय हमे अमृत रूपी दूध देती है और वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन देते है। संघवी ने कहा कि गाय की सेवा से बडी कोई सेवा नहीं होती। जो गाय को श्रद्धा भाव से भोजन खिलाता है, उसे सभी कुछ प्राप्त हो जाता है। सचिव यश जैन ने बताया कि गोबर से ऑक्सीजन प्राप्त होती है, दूध से शरीर स्वस्थ रहता है। घी से बल बुद्धि, गौमूत्र से कैंसर जैसी बीमारियां दूर हो जाती हैं। गौ सेवा से पांच तत्व रूपी निर्मित मानव अपने शरीर को पुष्ट कर समाज सेवा में लगता है। इस दौरान पूर्वाध्यक्ष सजी वर्गीस, तृतीय उपाध्यक्ष राजकुमार मारवाड़ी, प्रकाश अरोड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था कोषाध्यक्ष संजय गोधा ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.