Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने किया मनोनयन जावरा। राष्ट्रीय सनातन सेना के मध्चप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जावरा शहर के प्रसिद्ध एडवोकेट एवं समाजसेवी वरुण श्रोत्रिय को मनोनीत किया गया हैं। मनोनयन राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने किया हैं। एडवोकेट वरूण श्रोत्रिय के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने पर सभी शुभचिंतको, मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। इधर श्रोत्रिय ने प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन द्वारा सौंपे गए कामों के साथ ही संगठन को और अधिक मजबुत बनाने की बात कहीं हैं।
संघ की त्रंबकेश्वर बस्ती, विश्वनाथ बस्ती, नागेश्वर बस्ती के स्वयं सेवकों ने अनुशासन के साथ जावरा की सड़कों पर मिलाई कदमताल
जावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर जावरा की विभिन्न बस्तियों द्वारा पथ संचलन निकाला जा रहा हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुबह संघ की त्रंबकेश्वर बस्ती, विश्वनाथ बस्ती और नागेश्वर बस्ती के स्वयं सेवकों ने हाथों में दण्ड लेकर अनुशासन के साथ घोष की धून पर शहर की सड़कों पर कदमताल मिलाई। https://youtu.be/I58hq7IKq_U?si=x4Vqiq4b64naZvdh नगर प्रचार प्रमुख निशांत राठोर ने बताया कि रविवार को प्रात: पुरानी धानमंडी से त्रयंबकेश्वर बस्ती का पथ संचलन प्रारंभ हुआ। बस्ती मे जिला सहकार्य वाह विनोद पाटीदार का बौद्धिक हुआ मंचासीन नगर व्यवस्था प्रमुख महेंद्र अग्रवाल रहे। विश्वनाथ बस्ती…
जेएसजी गुप्स फेडरेशन के रीजन स्तरीय गरबा डाडियां में महिदपुर प्रथम, खाचरौद द्वितीय तथा रतलाम युथ रहा तृतीय
– जेएसजी मैत्री के स्थापना दिवस पर आयोजित किया रीजन गरबा डांडिया – रीजन की 6 टीमों ने भाग लेकर दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के आतिथ्य में जैन सोश्यल ग्रुप्स मध्यप्रदेश रीजन स्तरीय गरबा डांडिया कार्यक्रम निजी रिसोर्ट में जेएसजी जावरा मैत्री के 15 वें स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश रीजन की 6 टीमों ने हिस्सा लेते हुए गरबा डांडिया की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अतिथि जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत जैन, पूर्व उपाध्यक्ष मनीष कोठारी, पूर्व सह सचिव अनिल धारीवाल, पूर्व…
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के कक्षा 6वीं और 7वीं के विद्यार्थियों के लिए मांडव का एक दिवसीय शैक्षणिक टूर आयोजित किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराना और कक्षा के बाहर व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने मांडव के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों जैसे जहाज महल, हिंडोला महल, रानी रूपमती महल और बाज बहादुर महल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें इन स्थलों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने मांडव की अद्वितीय वास्तुकला और प्राचीन धरोहर के अनमोल पहलुओं को…
अन्नक्षैत्र जनकल्याण समिति और जैन समाज ने संतो की प्रेरणा से किया महिला सफाई मित्रों का सम्मान
– अन्नक्षैत्र पर आयोजित किया गया सम्मान समारोह, मुनिश्री ने दिए आशीर्वचन जावरा। सफाईकर्मी प्रत्येक दिन अपनी जान को जोखिम में डालते हैं और हमारी सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, सीवरों, सेप्टिक टैंकों, समुदायों तथा सार्वजनिक शौचालयों को साफ तथा स्वच्छ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। सफाई कर्मियों की महत्ता के बावजूद भी सरकार और आम लोगों द्वारा इन्हें अनदेखा किया जा रहा है। देश के सफाई कर्मियों के पास पर्याप्त बुनियादी सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं हैं, जिसके कारण ये लोग इस वायरस के प्रति काफी संवेदनशील हो गए…
जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रहे कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के अनुज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा की सुपुत्री स्व. निवेदितासिंह के आकस्मिक निधन होने पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कालूखेड़ा पहुंचे और श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता केकेसिंह कालूखेड़ा के साथ परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से परिवार पर हुए व्रजपात को सहन करने की शक्ति प्रदान की कामना की। मंत्री सिलावट से इससे पहले कालूखेड़ा बस स्टेण्ड पर स्थित कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा भी माल्यापर्ण किया। इस दौरान उनके साथ रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…
– बोर्डिया कुंआ पर हुई फटाका एसोसिएशन बैठक में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन जावरा। फटाका एसोसिएशन जावरा की वार्षिक बैठक श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोर्डिया कुंआ पर आयोजित की गई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वानुमति से एसोसिएशन के संरक्षक पद पर कैलाश बारोड़, अध्यक्ष पद पर अनिल टांक, सचिव गौरव राठौड़ कोषाध्यक्ष पद पर मनोज बारोड़ को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी।
तीलक विहार में टावर का विरोध : सक्षम न्यायालय से लाना होगा स्टे, अन्यथा होगा शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज
– विरोध में उतरी महिलाएं, काम करने से रोका, पहुंची एसडीएम के पास – एसडीएम बोले कंपनी ने जिला कलेक्टर से ली परमिशन, सक्षम न्यायालय से लाना होगा स्टे जावरा। शहर की तिलक विहार कॉलोनी में बीते करीब 2 माह से बगीचे के पास निजी प्लाट पर मोबाईल टावर लगाने को लेकर कंपनी और कॉलोनीवासियों के बीच विवाद चल रहा हैं। पूर्व में कॉलोनीवासियों ने यह करते हुए काम रुकवा दिया कि कंपनी ने ना तो नपा से अनुमति ली हैं और ना ही एसडीएम से, ऐसे में बगैर अनुमति के टावर नहीं लगाया जा सकता हैं। रहवासियों की इस…
स्वामित्व योजना के भुगतान सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर पटवारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
– मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन करने की चेतावनी – तीन साल बीतने के बाद भी अब तक 37 गांवों के स्वामित्य योजना का नहीं मिली राशि जावरा। प्रांतीय पटवारी संघ जिला रतलाम द्वारा अनुभाग के पटवारीयो की उपस्थिति में 10 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांगों को शीघ्र निराकृत करने की मांग की, साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आदोलनकी चेतावनी भी एसडीएम को पटवारियों ने दी, तो एसडीएम ने जनपद सीईओ से राशि को लेकर चर्चा करते हुए अन्य मांगों को शीघ्र पुरा करने का आश्वासन दिया। बुधवार को प्रांतीय पटवारी…
जावरा। शहर के सेंट पॉल स्कूल के छात्र का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ हैं। चयन छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ हैं। प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने बताया कि जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू करने का हमारा प्रमुख उद्देश्य यह था कि समाज में जो भी बुराइयां व्याप्त हैं, उससे बचने के लिए बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत आवश्यक हैं, उसी उद्देश्य के अंतर्गत हम बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। मैनेजर भाविक मूणत ने कहा कि आत्मरक्षा के गुण के लिए स्कूल में जूडो कराटे सिखाया जा रहा है। यह हमारे…
