– राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने किया मनोनयन
जावरा। राष्ट्रीय सनातन सेना के मध्चप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जावरा शहर के प्रसिद्ध एडवोकेट एवं समाजसेवी वरुण श्रोत्रिय को मनोनीत किया गया हैं। मनोनयन राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने किया हैं। एडवोकेट वरूण श्रोत्रिय के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने पर सभी शुभचिंतको, मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। इधर श्रोत्रिय ने प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन द्वारा सौंपे गए कामों के साथ ही संगठन को और अधिक मजबुत बनाने की बात कहीं हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

