– बोर्डिया कुंआ पर हुई फटाका एसोसिएशन बैठक में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन
जावरा। फटाका एसोसिएशन जावरा की वार्षिक बैठक श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोर्डिया कुंआ पर आयोजित की गई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वानुमति से एसोसिएशन के संरक्षक पद पर कैलाश बारोड़, अध्यक्ष पद पर अनिल टांक, सचिव गौरव राठौड़ कोषाध्यक्ष पद पर मनोज बारोड़ को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी।

