जावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर जावरा की विभिन्न बस्तियों द्वारा पथ संचलन निकाला जा रहा हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुबह संघ की त्रंबकेश्वर बस्ती, विश्वनाथ बस्ती और नागेश्वर बस्ती के स्वयं सेवकों ने हाथों में दण्ड लेकर अनुशासन के साथ घोष की धून पर शहर की सड़कों पर कदमताल मिलाई।
नगर प्रचार प्रमुख निशांत राठोर ने बताया कि रविवार को प्रात: पुरानी धानमंडी से त्रयंबकेश्वर बस्ती का पथ संचलन प्रारंभ हुआ। बस्ती मे जिला सहकार्य वाह विनोद पाटीदार का बौद्धिक हुआ मंचासीन नगर व्यवस्था प्रमुख महेंद्र अग्रवाल रहे। विश्वनाथ बस्ती का पथ संचलन बोर्डिया कुंआ से प्रारंभ हुआ। जहां बौद्धिक नगर कार्यवाह आकाश भावसार ने यिा। मंचासीन नगर संघ चालक धर्मेन्द्र सिसौदिया रहे। नागेश्वर बस्ती का संचलन रामबाग से प्रारंभ हुआ। संचलन से पहले बौद्धिक जिला सेवा प्रमुख देवीलाल धनगर ने दिया। मंचासीन जिला कार्यालय प्रमुख विजय दोसाया रहे। तीनों बस्तियों में शामिल मोहल्लों में स्वयं सेवकों ने हाथ में दण्ड लेकर घोष के साथ कदमताल मिलाई।