जावरा। शहर के सेंट पॉल स्कूल के छात्र का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ हैं। चयन छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ हैं। प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने बताया कि जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू करने का हमारा प्रमुख उद्देश्य यह था कि समाज में जो भी बुराइयां व्याप्त हैं, उससे बचने के लिए बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत आवश्यक हैं, उसी उद्देश्य के अंतर्गत हम बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। मैनेजर भाविक मूणत ने कहा कि आत्मरक्षा के गुण के लिए स्कूल में जूडो कराटे सिखाया जा रहा है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। हमने इस हेतु विद्यालय में जूडो कराटे के विशिष्ट कोच की नियुक्ति भी की है। जो स्वयं एक राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य, शिक्षकगण और सहपाठी गर्व महसूस कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से उनको आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी गई।