Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा चौपाटी से हरियाखेड़ा होकर बरगढ़ बायपास तक की सड़क को शासन से मिली स्वीकृति, करीब साढ़े 8 करोड़ के तीन सडक मार्गो की सौगात मिली, विधायक के प्रयास से मिली सौगात
– 7.40 किलोमीटर कि तीन सड़क बनेगी, – विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कुछ माह पूर्व 15 करोड़ की सडको की दिलाई थी स्वीकृति जावरा। विकास के पथ पर अग्रसर जावरा विधानसभा क्षेत्र को लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपए की तीन सड़क मार्गो की सौगात मिली हैं। जिसमें मुख्य रुप से जावरा चौपाटी से हरियाखेड़ा होकर बरगढ़ बायपास तक की सड़क हैं। उल्लेखनीय है कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही हैं। हालही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इस सड़क निर्माण के लिए विधायक डॉ राजेन्द्र…
– भुगतान नहीं होने से प्राध्यापक संघ पूर्व सदस्य ने जताई नाराजी, की शीघ्र भुगतान की मांग जावरा। मध्यप्रदेश के कई कॉलेजों से सेवानिवृत हुए अधिकांश प्राध्यापकों एवं एसोसिएट प्राध्यापकों को पिछले एक साल से लीव इन्केशमेन्ट बिलों का भुगतान नहीं होने से उनकी दीपावली फिकी और गमगीन रहेगी। भले ही सरकार दीवाली पूर्व वेतन, पेंशन का भुगतान ही क्यों ना कर दे। उच्च शिक्षा विभाग की इस लापरवाही के चलते मध्यप्रदेश के हजारों प्राध्यापकों का करोड़ों रुपया अटका हुआ हैं। यह बात प्रांतीय प्राध्यापक संघ के पूर्व सदस्य और शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम से सहप्राध्यापक पद से सेवानिवृत…
फाटक तक वन वे की मांग को लेकर व्यापारियों और रहवासियों ने एसडीएम के साथ सांसद प्रतिनिधि को सौंपा पत्र
– एसडीएम बोले बुधवार को सीएसपी के साथ मौका देखकर लेंगे निर्णय – सांसद प्रतिनिधि बोले व्यापारियों के हीत में हर संभव प्रयास करेंगे – सीएम राईज स्कूल के सामने बने शासकीय आवास की जमीन काम में ले तो हो सकता हैं मार्ग चोड़ा जावरा। शहर के मध्य गुजरने वाली रेलवे समपार क्रमांक 177 को रेलवे ने गत दिनों बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया। ऐसे में अब फाटक बंद होने से स्टेशन चौराहा और फाटक चौराहा वाला हिस्सा सुना हो गया हैं, वाहनों की आवाजाही बंद हो गई हैं। जिससे यह क्षैत्र पुरी तरह से विरान…
फाटक के साथ व्यापार व्यवसाय भी हुआ बंद, लाचार हुए व्यापारी, ऑटो मिनीडोर को वन वे के तहत फाटक होकर आने जाने की उठी मांग
– सोमवार को नपा सीएमओ और ट्रेफिक सुबेदार के साथ नपा सभागृह में व्यापारियों ने की बैठक – मंगलवार को एसडीएम से मिलकर करेंगे मांग जावरा। शहर के मध्य गुजरने वाली रेलवे समपार क्रमांक 177 को रेलवे ने गत दिनों बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया। ऐसे में अब फाटक बंद होने से स्टेशन चौराहा और फाटक चौराहा वाला हिस्सा सुना हो गया हैं, वाहनों की आवाजाही बंद हो गई हैं। ऑटो, टेम्पो और मिनीडोर चालकों ने भी इस ओर आना बंद कर दिया हैं। जिसके चलते फाटक बंद होने के साथ ही अब व्यापार व्यवसाय भी…
– सोमवारियां स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर पर किया आयोजन जावरा। पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ दिन भर भुखे प्यासे रहकर पत्नियों ने करवाचौथ का व्रत किया। सनातक धर्म में महिलाओं द्वारा जितने भी व्रत किए जाते हैं, उनका उद्यापन करना भी अनिवार्य होता हैं। ऐसे में ज्यादा खर्च ना हो और महिलाओं पर आर्थिक बोझ ना पड़े साथ ही महिलाओं के बीच आपसी समन्वय बढ़े इसी भावना को लेकर लायंस क्लब जावरा द्वारा करवाचौथ का सामुहिक उद्यापन करवाया गया। शहर के सोमवारियां स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में लेडी लायन क्लब ने सामुहिक उद्यापन का आयोजन किया। जिसमें…
श्री नाकोड़ा भैरव की भक्ति में डुबे भक्त, भक्तों ने लक्की ड्रा में जीते सोने और चांदी के सिक्के
– मेवा नगरी का मुख्य द्वार, भव्य गोले की ज्योत, जगमगाते दीपक की रोशनी एवं भक्ति स्थल रहा आकर्षण का केंद्र जावरा। श्री नाकोड़ा भैरव भक्त मंडल द्वारा जावरा नगर में इतिहास रचते हुए श्री नाकोड़ा भैरव की महाभक्ति संध्या का आयोजन खाचरौद रोड़ स्थित बीएलएम पैलेस पर आयोजित किया गया। जिसमें मेवा नगरी का मुख्य द्वार, भव्य गोले की ज्योत, जगमगाते दीपक की रोशनी एवं भक्ति स्थल मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। महाभक्ति में भव्य ज्योत प्रज्वलित करने का लाभ सकलेचा परिवार (सुशील मेडिकल) जावरा द्वारा लेकर आरंभ किया एवं साथ ही महाभक्ति के मुख्य लाभार्थी का लाभ…
75 ग्राम एमडी और 20 ग्राम स्मैक की तस्करी करते 4 युवक शहर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त
– अवैध मादक पदार्थ, मोटर साईकल सहित करीब 10 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं, पुलिस ने 75 ग्राम एमडी और 20 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए 4 लोगो को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त किया हैं। मामले का सोमवार को सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने शहर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में किया। https://youtu.be/GJ4fk7vTFXM?si=oYI3sOaF1-48v80v सीएसपी आर्मो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित…
मुख्यमंत्री के गृहनगर के ही अधिकारी बरत रहे लापरवाही : शिकायतों के बाद मिला आश्वासन, लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई,
– दो मे से एक बिल की मिली थी स्वीकृति लेकिन उसकी भी राशि अब तक नहीं मिली, दुसरे की स्वीकृति अब भी अधर में लटकी – प्राध्यापक द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जावरा। भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा शासकीय कामो में लेट लतिफी का अलाम यह हैं कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृहनगर उज्जैन स्थित क्षैत्रीय संचालक स्वास्थ सेवाओं उज्जैन अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत सह प्राध्यापक डॉ मदनलाल गांगले के चिकित्सा देयकों की कार्योत्तर स्वीकृत को बीते 9 माह से लटका रखा हैं, प्राध्यापक द्वारा स्वास्थ मंत्री और मुख्यमंत्री तक…
जेएसजी नवकार ने किया विशाल साधार्मिक योजना का शुभारंभ, निर्धन समाजजनों को प्रदान किए जाएंगे कपड़े, मिठाई और पूजन सामग्री
जावरा। समाज के गरीब वर्ग का उत्थान करना तीर्थ यात्रा से कम नहीं जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार जो सेवा कार्य कर रहा है, उसकी जितनी अनुमोदना की जाए कम हैं। उक्त विचार जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के झोन अध्यक्ष शेखर नाहर ने जैन सोशयल ग्रुप जावरा के पूर्व अध्यक्ष एवं पत्रकार स्व. विशाल छाजेड़ की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा चलाई जा रही विशाल साधार्मिक योजना के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आँचलिया ने कहा स्वर्गीय विशाल छाजेड़ की याद में प्रारंभ की गई…
– सुबह निकला चलसमारोह, दादावाड़ी पर हुआ आयोजन – सांसद के साथ कई विधायक और जैन कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मौजुद जावरा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा सकल नवकार आराधको का 75 वां अमर संयम अमृत महोत्सव रविवार को दादावाड़ी पर आयोजित किया गया। जिसमें जावरा की पूण्य धरा पर सिद्धीतप करने वाले 240 तपस्वियों का बहुमान किया गया। अगमज्ञाता ज्ञानयोगी श्री विकसितमुनि जी मसा,नवकार आराधक श्री वितरागमुनि जी मसा, मुनिश्री चन्द्रयशविजय जी मसा और मुनि श्री जिनभद्र विजय जी मसा की पावन निश्रा में आयोजित अमृत महोत्व में जावरा मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ जावद…
