जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रहे कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के अनुज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा की सुपुत्री स्व. निवेदितासिंह के आकस्मिक निधन होने पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कालूखेड़ा पहुंचे और श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता केकेसिंह कालूखेड़ा के साथ परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से परिवार पर हुए व्रजपात को सहन करने की शक्ति प्रदान की कामना की। मंत्री सिलावट से इससे पहले कालूखेड़ा बस स्टेण्ड पर स्थित कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा भी माल्यापर्ण किया। इस दौरान उनके साथ रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान भी मोजुद रहे।