Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पुलिस लाईन रतलाम में आयोजित किया स्वास्थ शिविर रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रतलाम में रतलाम पुलिस में पदस्थ सभी पुलिस कर्मचारियों / अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में जिले के सभी पुलिस थानों, कार्यालयों, पुलिस शाखाओं, एवं विशेष सशस्त्र बल की कंपनी में कार्यरत पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। इस स्वास्थ्य परीक्षण में…
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में डीआरएम से मिला रतलामी गेट से फाटक तक के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, रखी व्यापारियों की समस्या
– अण्डरब्रिज को रेलवे फाटक से ही निकालने की रखी मुख्य मांग – सासंद गुप्ता ने की डीआरएम से मोबाईल पर की बात, बोले व्यापारियों की समस्या का करो निराकरण – डीआरएम ने आश्वासन दिया, बोले वरिष्ठ कार्यालय से मार्गदर्शन लेकर इंजिनियरों से चर्चा करेंगे – फाटक क्षैत्र में व्यापार प्रभावित ना हो इसके लिए करेंगे भरसक प्रयास जावरा। रेलवे फाटक क्रमांक 177 के बंद होने के साथ ही फाटक क्षैत्र में व्यापार व्यवसाय भी लगभग बंद होने की कगार पर पहुंच गया हैं, फाटक बंद होने से समुचा ट्राफिक फ्लाय ओव्हर ब्रिज पर डायर्वट होने के बाद रतलामी गेट…
ब्रिज पर घायल अधिवक्ता को न्याय और जनता को सुरक्षा दिलाने सड़क पर उतरे वकील, इंतजाम करने एसडीएम को दिया 2 दिन का समय
– घटनास्थल पर दिया धरना, मुख्यमंत्री ने नाम सौंपा एसडीएम को ज्ञापन – बगैर किसी मापदण्ड के ब्रिज बनाने वाले सेतु निगम के अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज करने की रखी मांग – ब्रिज पर डिवाईडर और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई जावरा। शहर के मध्य स्थित रेलवे समपार 177 पर बनाए गए प्लाय ओव्हरब्रिज पर गुरुवार की रात में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीणसिंह सोलंकी के सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल होने के बाद शुक्रवार को दोपहर में अभिभाषक संघ जावरा के सभी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से पैदल रैली निकाली,…
देश-विदेश के कई बड़े स्कूलों को पीछे छोड़ रतलाम का एक सरकारी स्कूल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
– रतलाम का सीएम राईज स्कूल की लंदन में हुई औचपारिक घोषणा – स्कूल को मिलेंगे 10 हजार यूए डॉलर (करीब 8 लाख 40 हजार) – स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा हमारी शिक्षा प्रणाली के लिए एक अद्वितीय उपलब्धि – मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि स्कूल के शिक्षक, पालक तथा विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया कीर्तिमान रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024Ó के ‘नवाचारÓ श्रेणी में प्रथम स्थान पर घोषित हुआ है। लंदन स्थित टी-4 एजुकेशन संस्था ने आज विभिन्न श्रेणियों में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की घोषणा की। इस उपलब्धि…
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओंकी समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव से मिला प्रतिनिधि मंडल, सौंपा मांग पत्र
– महिला बाल विकास विभाग प्रमुख सचिव ने दिया आश्वासन भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों के साथ उनका भविष्य उज्जवल हो इसको लेकर गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव से भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचकर मुलाकात कर समस्याअेंा और लंबित मांगों को लेकर चर्चा करते हुए मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ भोपाल की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ प्रभारी स्कीम वर्क प्रदेश उपाध्यक्ष…
– शहर थाना प्रभारी ने पटाखा विक्रेताओं की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जावरा। दीपोत्सव के तहत लगने वाले पटाखा मार्केट में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी इंतजाम करने के एससी अमित कुमार के निेर्दश के पालन में एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में गुरुवार को शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने शहर के समस्त पटाखा विक्रेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नपा सभागृह में हुई बैठक में थाना प्रभारी ने मुख्य रुप से पटाखा दुकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि…
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरो पर सख्ती, बरगढ़ में मावे की भट्टी से 65 किलो मावा मिलावट की शंका में किया जब्त
– खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कर रहा प्रतिदिन कार्रवाई – नमूने लेकर भेजे जा रहे लेबोरेटरी जांच के लिए रतलाम/जावरा । त्यौहारी सीजन में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरो के विरुद्ध जिला प्रशासन काफी सख्त हैं। जिले भर में कलेक्टर के आदेश प खाद्य एवं औषधि विभाग लगातार कार्रवाई कर खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु लेब में भेज रहा हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम बरगढ़ स्थित एक मावे की भट्टी पर विभाग के अधिकारी पहुंचे और कार्रवाई की। विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट की शंका में 65 किलोग्राम मावा जप्त कर सुरक्षित अभिरक्षा…
जावरा के बिजली कम्पनी प्रागण स्थित मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी करते कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, निकला विक्षिप्त
मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ धराया बदमाश, किया पुलिस के हवाले, जांच की तो निकला विक्षिप्त – बिजली कंपनी स्थित पशुपति नाथ महादेव मंदिर का दानपात्र तोड़कर किया चोरी का प्रयास – बुधवार की रात करीब 11 बजे बाद कि घटना जावरा। क्षेत्र में इन दिनों मंदिरों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोर गावं के साथ शहरी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। अब तक तो बदमाश रात में 3 बजे के बाद चोरी को अंजाम देते है, लेकिन अब बदमाश आधी रात का भी इंतज़ार नही कर…
चौपाटी क्षैत्र की ओर रेलवे टिकट बुकिंग सेंटर बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता अभय कोठारी ने सांसद, विधायक और डीआरएम को लिखा पत्र
जावरा। जावरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर चौपाटी की ओर टिकट बुकिंग सेंटर पृथक से बनाए जाने की मांग भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं रेलवे उपभोक्ता परामर्शदाती समिति के सदस्य अभय कोठारी ने सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक राजेन्द्र पांडे ,रेलवे पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एवं रतलाम मंडल के प्रबंधक को पत्र लिखकर की है । श्री कोठारी ने पत्र में चौपाटी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को ओवरब्रिज बनने से प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित टिकट बुकिंग सेंटर पर जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अत: चौपाटी क्षेत्र की तरफ प्लेटफार्म…
पिपलौदा और सुखेड़ा में स्ववित्तिय योजना के तहत 20 दुकाने बनाएंगी मंडी समिति, बुधवार को हुई 18 दुकानों की निलामी
– सुखेड़ा की 8 तथा पिपलौदा की 10 दुकाने हुई निलाम जावरा। प्रदेश की टॉप मंडियों में शामिल अरपीयापीथा कृषि उपज मंडी की पिपलौदा उपमंडी और सुखेड़ा उपमंडी में व्यापार को बढ़ावा देने तथा किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए स्ववित्तिय योजना के तहत मंडी समिति दोनो उपमंडियों में 10-10 दुकाने निर्मित करेगी। इन दुकानों की निलामी बुधवार को अरनीयापीथा स्थित मंडी कार्यालय पर हुई। जिसमें दोनो उप मंडियों के 13-13 व्यापारियों ने भाग लिया। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि बुधवार को अरनीयापीथा मंडी कार्यालय पर पिपलौदा और सुखेड़ा में बनने वाले दुकानों की निलामी की गई।…
