– सोमवारियां स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर पर किया आयोजन
जावरा। पतियों की लंबी उम्र की कामना के साथ दिन भर भुखे प्यासे रहकर पत्नियों ने करवाचौथ का व्रत किया। सनातक धर्म में महिलाओं द्वारा जितने भी व्रत किए जाते हैं, उनका उद्यापन करना भी अनिवार्य होता हैं। ऐसे में ज्यादा खर्च ना हो और महिलाओं पर आर्थिक बोझ ना पड़े साथ ही महिलाओं के बीच आपसी समन्वय बढ़े इसी भावना को लेकर लायंस क्लब जावरा द्वारा करवाचौथ का सामुहिक उद्यापन करवाया गया। शहर के सोमवारियां स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में लेडी लायन क्लब ने सामुहिक उद्यापन का आयोजन किया। जिसमें करीब पांच महिलाओं ने सामुहिक उद्यापन किया। उद्यापन के तहत महिलाओं ने विधिवत पूजन कर चांद अध्र्य दिया। जिसके बाद महिलाओं ने एक दुसरे को कुम कुम की बिंदी लगाकर उपहार भेंट कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। आयोजन में क्लब की चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा, क्लब अध्यक्ष दीपिका सोनी, सचिव कविता कुंवर चौहान, कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी के साथ पुष्पा वरुण, शकुंतला मंडवारियां, चंचल गादिया, रमा अग्रवाल, रेखा रावल, संतोष पुरोहित, मधु सोनी, साक्षी अरोड़ा, वर्षा अरोड़ा आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजुद रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.